फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Uncontrolled bike overturned, youth killed, another injured

अनियंत्रित बाइक पलटी, युवक की मौत, एक अन्य घायल

Mon, 23 May 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled bike overturned, youth killed, another injured
आजमगढ़। रौनापार थाना क्षेत्र के करखिया मोड़ पर रविवार की देर रात निमंत्रण से लौटने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक युवक की जहां मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा और मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

रौनापार थाना क्षेत्र के बनरहा गांव निवासी हरिराम (21) पुत्र सूर्यभान रविवार को अपने मित्र देवरिया गांव निवासी राहुल (22) के साथ बाइक से चांदपट्टी निमंत्रण में जा रहा था। रात लगभग साढ़े नौ बजे दोनों करखिया मोड़ पर पहुंचे थे कि अचानक बाइक के सामने कोई व्यक्ति आ गया। जिसे बचाने के चक्कर में बाइक बेकाबू होकर पलट गई। इस हादसे में हरिराम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर रौनपार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अस्पताल रवाना किया। सूचना पर घायल के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराये। वहीं मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक तीन भाईयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed