फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Uncontrolled bike collides with tree, one killed, two injured

अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकरायी, एक की मौत, दो घायल

Tue, 30 Aug 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled bike collides with tree, one killed, two injured
रानी की सराय। थाना क्षेत्र के ऊंची गोदाम के पास सोमवार को बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के कारण एक युवक की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने भेज दिया।
विज्ञापन

रानी की सराय थाना के मोमारिकपुर गांव निवासी मनोज (22) दिल्ली में रहता है। सोमवार को वह कैफियात एक्सप्रेस ट्रेन से आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर उतरा। उसे लेने के लिए गांव से पवन (21) व सचिन (22) बाइक से आजमगढ़ स्टेशन लेने पहुंचे थे। 11 बजे के लगभग पवन व सचिन दिल्ली से आए मनोज को बाइक पर बैठा का आजमगढ़ रेलवे स्टेशन से घर के लिए चले। मेंहनगर मार्ग पर ऊंची गोदाम के पास बाइक अनियंत्रित होकार पेड़ से जा टकराई। हादसे में पवन की मौत हो गई। पवन चार बहनों का इकलौता भाई था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed