फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Uncle-nephew are one since 2014, still we are winning elections: Deputy CM

चाचा-भतीजा 2014 से एक हैं फिर भी हम जीत रहे चुनाव : डिप्टी सीएम

Sat, 05 Aug 2023 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Aug 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Uncle-nephew are one since 2014, still we are winning elections: Deputy CM
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि चाचा-भतीजा 2014 से एक हो गए हैं, फिर भी भाजपा चुनाव जीत रही है। वह शुक्रवार को जनपद भ्रमण के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने सपा पर जमकर निशाना साधा। कहा कि 2024 में भी प्रदेश की सभी 80 सीटों पर कमल खिलेगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को डिप्टी सीएम विकास कार्याें की समीक्षा एवं वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रणनीति तैयार करने जिले में पहुंचे थे। भाजपा कार्यालय पर उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक के दौरान पत्रकारों से कहा कि 2024 के चुनाव में आजमगढ़ लालगंज समेत प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटें भाजपा जीतेगी। भाजपा आत्मविश्वास से भरी पार्टी है। उन्होंने सपा पर जमकर निशाना साधा। कहा कि चाचा भी चुनाव हार गए। अब भतीजा भी हार गया। चाचा आजम खान और उनके भतीजे अपनी-अपनी सीट हार गए। वहीं अन्य पार्टी से समझौते की बात पर डिप्टी सीएम ने कहा कि यह हाईकमान का मामला है।
विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

आजमगढ़। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद किया। उनके विचारों को जाना और उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि भाजपा सरकार केंद्र में मोदी और प्रदेश में योगी के नेतृत्व में पूरी तत्परता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ता ही हमारी सेना के हनुमान हैं, जिनके सहयोग के बिना राष्ट्रवाद का धर्म युद्ध अधूरा है। आगामी लोकसभा में कार्यकर्ताओं की बदौलत एक बार फिर राष्ट्रवाद की सरकार को मजबूती से स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed