{"_id":"5ff74f798ebc3e340557c27f","slug":"uncle-killed-nephew-with-sharp-weapon-in-mutual-dispute-azamgarh-news-vns56783486","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपसी विवाद में चाचा ने भतीजे की धारदार हथियार से की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपसी विवाद में चाचा ने भतीजे की धारदार हथियार से की हत्या
विज्ञापन
गोरिया बाजार। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के खानपुर भगतपट्टी गांव में एक व्यक्ति के ट्यूबवेल पर ठहरे चाचा ने अपने भतीजे की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं हत्यारोपी चाचा को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मृतक व हत्यारोपी चाचा लखीमपुर जिले के रहने वाले है और खानपुर भगतपट्टी गांव में रह कर गन्ना छिलने का काम करते थे।
लखीमपुर जिले के शहर कोतवाली अंतर्गत बड़ागांव बडेहरा निवासी 35 वर्षीय पप्पू पुत्र हीरलाल अपने चाचा सुरेश यादव पुत्र रज्जू, गांव के ही गुड्डू पुत्र राधे समेत पांच लोग दो माह पूर्व गन्ना छिलने का काम करने आजमगढ़ जिले के बिलरियागंज थाना अंतर्गत खानपुर भगतपट्टी गांव आए थे। गांव निवासी अवधेश सिंह के ट्यूबेल पर पांचों एक साथ रुके थे। बुधवार को पांचों काम से वापस ट्यूबवेल पर पहुंचे तो इसी दौरान किसी बात को लेकर पप्पू व उसके चाचा सुरेश के बीच कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में बात ज्यादा बढ़ गई और चाचा सुरेश यादव ने पास रखे गन्ना छिलने वाले हंसिया से पप्पू पर प्रहार कर दिया। गला व पैर में चोर आई और पप्पू लहुलुहान होकर मौके पर ही गिर गया। साथ लोग आनन-फानन में सूचना पुलिस को देने के साथ ही घायल पप्पू को लेकर सीएचसी बिलरियागंज पहुंचे, जहां इलाज के दौरान कुछ ही देर बाद पप्पू की मौत हो गई। साथ रह रहे गुड्डू की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करते हुए आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया। वहीं मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया गया। मृतक एक पुत्र व एक पुत्री का पिता था। घटना की सूचना परिजनों को पुलिस ने भेज दी है।
00000000000000
दो माह से पांच लोग लखीमपुर से आ कर बिलरियागंज के खानपुर भगतपट्टी गांव में एक व्यक्ति के ट्यूबवेल पर रह रहे थे। यहां रह कर वे गन्ना छिलने का काम करते थे। इन्हीं में एक चाचा-भतीजा भी शामिल थे, जिसमें बुधवार की देर शाम आपस में विवाद हुआ और फिर चाचा ने हंसिया से भतीजे पर प्रहार कर दिया, इलाज के दौरान भतीजे की मौत हो गई। आरोपी चाचा पुलिस की गिरफ्तार में है
विज्ञापन
सिद्धार्थ, एसपी ग्रामीण, आजमगढ़।