फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two youths died in road accidents

सड़क हादसों में दो युवकों की हुई मौत

Fri, 01 Oct 2021 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Two youths died in road accidents
बलरामपुर। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के खंजहा गांव के पास बुधवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आकर 40 वर्षीय श्यामबाबु पुत्र मोतीलाल निवासी शेखपुर गंभीररुप से घायल हो गए । जब तक उसे अस्पताल ले जाया जाता तब तक उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। मृतक दो पुत्र व एक पुत्री का पिता था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भैसहा गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर 26 वर्षीया सोनू पुत्र स्व. फूलचंद निवासी बभनपुरा थाना कप्तानगंज गंभीररुप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मृतक तीन भाईयों में बड़ा था। इसका भी शव पुलिस ने पीएम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed