{"_id":"67930ca146bb0c3d9b0a2042","slug":"two-youths-died-in-road-accident-in-azamgarh-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Fri, 24 Jan 2025 09:14 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: प्रगति चंद
Updated Fri, 24 Jan 2025 09:14 AM IST
सार
Azamgarh News: आजमगढ़ जिले के गंभीरपुर के रोहुआ मुस्तफाबाद के पास सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। घटना से दोनों परिवारों में चीख- पुकार मची है।
विज्ञापन
दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बाइक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रोहुआ मुस्तफाबाद स्थित पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, मौत जानकारी होते ही परिवार में मातम चीख- पुकार मच गई।
विज्ञापन
यह है मामला
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के उमरी श्री गांव निवासी आशीष (23) गांव के ही रविंद्र (35) के साथ बृहस्पतिवार की रात बाजार गया था। रात करीब 10 बजे रोहुआ मुस्तफाबाद स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचा ही था कि किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों को घटना की सूचना दी। परिजनों ने आनन- फानन दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना से दोनों परिवारों में मातम छाया हुआ है। मृतक आशीष के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।