फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two youths died due to drowning while bathing in Azamgarh

आजमगढ़ में दर्दनाक हादसा: बुझ गए दो घरों के चिराग, नहाने गए दो युवकों की मौत; सेना भर्ती की कर रहे थे तैयारी

Thu, 12 Jun 2025 10:58 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 12 Jun 2025 10:58 AM IST
सार

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले में बृहस्पतिवार की सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। जिसमें दो युवकों की जान चली गई। नहाते समय डूबने से हादसा हुआ।दोनों मृतक अपने घर के इकलौता चिराग थे।

विज्ञापन
Two youths died due to drowning while bathing in Azamgarh
रोते- बिलखते परिजन व मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के घाघरा नदी में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान महुला गांव निवासी सुधांशु राय और धनौली निवासी अभिषेक राय के रूप में हुई है। दोनों युवक सेना और पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे थे। हादसे सके दोनों परिवारों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन


एक साथ आठ युवक गए थे नदी में नहाने
बृहस्पतिवार की सुबह करीब 5 बजे महुला गांव के आठ युवक घाघरा नदी में नहाने गए थे। इनमें सुधांशु, अभिषेक, कार्तिक, सब्बी, निखिल, किशन और सिंटू शामिल थे। गांव से लगभग तीन किलोमीटर दूर पश्चिम घाघरा नदी में नहाने के दौरान सुधांशु और अभिषेक गहरे पानी में चले गए। 
विज्ञापन


मना करने पर भी नहीं माने थे युवक
स्थानीय निवासी ज्ञान निषाद ने उन्हें गहरे पानी में जाने से मना किया था, लेकिन दोनों युवक नहीं रुके। काफी तलाश के बाद सुबह नौ बजे गोताखोरों ने दोनों शव घटनास्थल से 200 मीटर दूर बरामद किया। सुधांशु राय अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घर के इकलौता चिराग थे दोनों युवक

Two youths died due to drowning while bathing in Azamgarh
रोते- बिलखते परिजन व मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
दूसरी ओर, अभिषेक राय भी अपने घर का इकलौता चिराग था। वह अपने ननिहाल महुला में जोगिंदर राय के यहां रहता था। दोनों परिवारों में शोक की लहर है। घटना की सूचना मिलते ही रौनापार थाना अध्यक्ष अनुपम जायसवाल और नायब तहसीलदार सगड़ी मौके पर पहुंचे। शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

इसे भी पढ़ें; News: बैंक को लगाई दो करोड़ रुपये की चपत, किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी अरेस्ट; पढ़ें वाराणसी की खबरें
 
भर्ती की तैयारी में थे युवक 
परिजनों ने बताया कि सुधांशु और अभिषेक सहित सभी आठ युवक एक समूह में रहकर पुलिस और सेना भर्ती की तैयारी करते थे। वे रोज सुबह तीन बजे उठकर गांव के पास रजौली बाग में दौड़ लगाते थे और छह बजे तक घर लौटते थे। यह पहली बार था जब युवक नहाने के लिए घाघरा नदी गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed