{"_id":"60466b7d8ebc3ee63a17a8e4","slug":"two-women-police-posts-and-cyber-cell-inauguration-azamgarh-news-vns5788527114","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो महिला पुलिस चौकी व साइबर सेल का लोकर्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो महिला पुलिस चौकी व साइबर सेल का लोकर्पण
विज्ञापन
अतरौलिया में महिला चौकी का उद्घाटन करती अमृता राय।
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिले की महिलाओं को शासन व पुलिस महकमे ने बड़ी सौगात दी है। अतरौलिया व मुबारकपुर थाने के तहत रिपोर्टिंग महिला पुलिस चौकी व रानी की सराय थाने में साइबर महिला सेल की स्थापना की गई है। महिलाओं द्वारा संचालित होने वाली इन पुलिस चौकियों व साइबर सेल का लोकार्पण सोमवार को विधिवत महिलाओं द्वारा ही फीता काट कर किया गया।
अतरौलिया प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय थाने में वस्थापित रिपोर्टिंग महिला पुलिस चौकी का लोकार्पण कस्तूरबा विद्यालय की वार्डेन अमृता राय द्वारा फीता काट कर किया गया। इस महिला पुलिस चौकी में एफआईआर दर्ज करने के साथ ही इन्वेस्टिगेशन आदि की सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी। फिलहाल कांस्टेबल रीना द्विवेदी को इस चौकी का प्रभार दिया गया है। मिशन शक्ति-2 के तहत स्थापित इस चौकी का संचालन फिलहाल अतरौलिया थाना परिसर में ही किया जाएगा। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक पंकज पांडेय, एसआई माखन सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, गोपाल, रविंद्र, अंकिता भट्ट, दीपिका तिवारी, रूबी तिवारी, नेहा, सरिता, खुशबू, अंजुली, प्रतिभा आदि मौजूद रहे।
अमिलो प्रतिनिधि के अनुसार मुबारकपुर थाने परिसर में भी रिपोर्टिंग महिला पुलिस चौकी स्थापित की गई। जिसका लोकार्पण एसपी सिटी पंकज कुमार पांडेय व भाजपा नेता विभा बरनवाल ने फीता काट कर किया। एसपी सिटी ने कहा कि मिशन शक्ति के तहत महिला जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं। परुष पुलिसकर्मी के समक्ष अपनी समस्याएं रखने में महिलाओं व बच्चियों को समस्या होती है। जिसे देखते हुए इस पुलिस चौकी की स्थापना की गई है। इस अवसर पर डॉ. प्रीति, अंजुम बशर, वैष्णवी, जाह्नवी, सीजल, डॉ. शाहीन, प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा, एसआई कमल नयन दूबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
रानी की सराय प्रतिनिधि के अनुसार साइबर थाना रानी की सराय परिसर में महिला साइबर क्राइम सेल स्थापित किया गया। जिसका लोकार्पण सोमवार को निवर्तमान प्रधान रागिनी सिंह द्वारा फीता काट कर किया गया। इस सेल पर महिलाएं साइबर अपराध से जुड़ी अपनी शिकायतें कर सकेंगी। इस अवसर पर एसपी यातायात सुधीर जायसवाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।