{"_id":"65b02549e34778af5806e193","slug":"two-teenagers-brutally-assaulted-a-four-year-old-girl-2024-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैवानियत: चार वर्षीय बच्ची के साथ दो किशोरों ने की दरिंदगी, बहला-फुसला कर साथ ले गए हैवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैवानियत: चार वर्षीय बच्ची के साथ दो किशोरों ने की दरिंदगी, बहला-फुसला कर साथ ले गए हैवान
Wed, 24 Jan 2024 04:44 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 24 Jan 2024 04:44 AM IST
सार
19 जनवरी को दो किशोर उसकी बच्ची को बहला-फुसला कर घर से दूर ले गए। दोनों ने बच्ची के प्राइवेट पार्ट में उंगली व लकड़ी डाल दी। दर्द से चीखती बच्ची घर आई और आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए ले गए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजमगढ़ के अतरौलिया थानाक्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बच्ची के साथ दो किशोरों ने दरिंदगी की। बहला-फुसला कर साथ ले जाकर दोनों ने बच्ची के प्राइवेट पार्ट में लकड़ी डाल दी। चार दिनों तक बच्ची का इलाज कराने के बाद परिजनों ने मंगलवार की शाम अतरौलिया थाने पर तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस को दी तहरीर में मासूम के परिजनों ने बताया कि 19 जनवरी को गांव के दो किशोर उसकी बच्ची को बहला-फुसला कर घर से दूर ले गए। दोनों ने बच्ची के प्राइवेट पार्ट में उंगली व लकड़ी डाल दी। दर्द से चीखती बच्ची घर आई और आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए ले गए। डॉक्टर ने भी जांच के बाद प्राइवेट पार्ट में लकड़ी डाले जाने से घाव होने की बात बताई। इसके बाद परिजनों ने उसका चार दिनों तक इलाज कराया। इसके बाद मंगलवार की शाम थाने पर पहुंच कर दोनों किशोरों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
परिजनों की तहरीर पर दो किशोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बच्ची का मेडिकल मुआयना कराने के साथ जांच की जा रही है। जल्द ही दोनों आरोपियों को अभिरक्षा में ले लिया जाएगा। -सविंद्र राय, थानाध्यक्ष अतरौलिया।
विज्ञापन