फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two smugglers arrested with three quintals of hemp on Farihan-Nizamabad road, 'on army duty' was written on th

Azamgarh: फरिहां-निजामाबाद मार्ग पर तीन कुंतल गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, वाहन पर लिखा था 'ऑन आर्मी ड्यूटी

Wed, 12 Apr 2023 01:23 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 12 Apr 2023 01:23 PM IST
सार

मंगलवार की देर शाम फरिहां-निजामाबाद मार्ग पर स्थित शहदुल्लाचक गांव के पास निजामाबाद थाने की पुलिस व एसओजी टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चेकिंग व दबिश अभियान चलाया। इस दौरान दो डीसीएम में लगे भारी मात्रा में मादक सामग्री गांजा बरामद किया गया।

विज्ञापन
Two smugglers arrested with three quintals of hemp on Farihan-Nizamabad road, 'on army duty' was written on th
फरिहां-निजामाबाद मार्ग पर तीन कुंतल गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले में मादक पदार्थो के कारोबार पर अभी तक लगाम नहीं लग सकी है। पुलिस की कवायद को धत्ता बताते हुए मादक पदार्थ कारोबारी आज भी अपने अवैध धंधे में लगे हुए है। मंगलवार की शाम निजामाबाद थाना पुलिस व एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में लगभग तीन कुंतल गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Jaunpur: पुलिस टीम पर गाड़ी चढ़ाकर कुलचने का प्रयास, फायरिंग में मुख्य आरक्षी सहित दो घायल
विज्ञापन

मंगलवार की देर शाम फरिहां-निजामाबाद मार्ग पर स्थित शहदुल्लाचक गांव के पास निजामाबाद थाने की पुलिस व एसओजी टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चेकिंग व दबिश अभियान चलाया। इस दौरान दो डीसीएम में लगे भारी मात्रा में मादक सामग्री गांजा बरामद किया गया। इसके साथ ही पुलिस टीम ने दो तस्करों को भी मौके से गिरफ्तार करने में सफलता पायी है। सोमवार की देर शाम पुलिस ने यह कार्रवाई की और रात भर इसे दबाए रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Two smugglers arrested with three quintals of hemp on Farihan-Nizamabad road, 'on army duty' was written on th
यूपी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

सूत्रों से सूचना मिलने पर रात में ही जानकारी का प्रयास हुआ लेकिन पुलिस महकमा इस बाबत कुछ भी जानकारी होने से इंकार करता रहा। बुधवार को एसओ राजेंद्र प्रसाद सिंह ने कुरेदने में सिर्फ इतना बताया कि मादक पदार्थो की बरामदगी हुई है और बरामद मादक पदार्थ भारी मात्रा में है। गांजा होने की बात पूछने पर उन्होंने हां में जवाब दिया और कहा कि कुछ देर का इंतजार करे मुख्यालय पर उच्चाधिकारी सारी जानकारी देंगे। जिसके लिए प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया है। बरामद माल कितना है और वास्तव में कितने लोग पकड़े गए है। इसी जानकारी देने से पुलिस ने फिलहाल इंकार किया है। सूत्र दो डीसीएम में लदे लगभग तीन कुंतल गांजा के बरामदगी व दो तस्करों के गिरफ्तारी की पुष्टि कर रहे है।
यह भी पढ़ें-  छात्र संघ चुनाव की रंजिश ने ली जान: पूर्व अध्यक्ष समेत नौ नामजद, कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी

ऑन आर्मी ड्यूटी लिख गांजे की कर रहे थे सप्लाई
आजमगढ़। पुलिस ने जिन दो डीसीएम से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। उसमें एक पर ऑन आर्मी ड्यूटी लिखा कागज लगा हुआ है। आर्मी ड्यूटी के नाम पर डीसीएम से गांजा की सप्लाई की जा रही है। दोनों गाड़ियों पर महाराष्ट्र प्रांत का नंबर है। रास्ते में पुलिस को धोखा देने के उद्देश्य को लेकर एक डीसीएम के शीशे पर ऑन आर्मी ड्यूटी का स्टीकर गांजा तस्करों द्वारा लगा रखा गया है। दोनों डीसीएम फिलहाल निजामाबाद थाना से लगभग दो सौ मीटर की दूरी पर सड़क किनारे खड़े किए गए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed