फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two sides clashed over donation money, half a dozen injured

चंदे के रुपये को लेकर भिड़े दो पक्ष, आधा दर्जन घायल

Wed, 09 Jun 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Two sides clashed over donation money, half a dozen injured
लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के बनकटिया गांव के दलित बस्ती में मंगलवार की देर शाम 20 रुपये के चंदे के हिसाब को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट की इस घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

बनकटिया गांव के दलित बस्ती में स्थित पोखरे की सफाई को लेकर प्रत्येक घर से 20-20 रुपये चंदा लिया गया था। कुल पांच सौ रुपये की वसूली हुई थी। उक्त पैसे से पोखरी की सफाई कराई जानी थी। पोखरे की सफाई की बात को लेकर गांव के दो पक्षों में मंगलवार की शाम कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में बात बढ़ गई और मारपीट होने लगी। मारपीट की इस घटना में एक पक्ष से 30 वर्षीय विशाल, 32 वर्षीय सतेंद्र व दूसरे पक्ष से 45 वर्षीय रामलखन व 28 वर्षीय संदीप समेत कुछ अन्य लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चारों घायलों को थाने लाकर शांतिभंग की धाराओं में चालान कर दिया। एसओ तारकेश्वर राय ने बताया कि हरिराम पुत्र गनपत की तहरीर पर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed