फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two quintals of ganja loaded on tractor-trolley recovered, one arrested

ट्रैक्टर-ट्राली पर लदा दो क्विंटल गांजा बरामद, एक गिरफ्तार

Sun, 26 Dec 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Two quintals of ganja loaded on tractor-trolley recovered, one arrested
आजमगढ़। मुबारकपुर थाने की पुलिस ने चेकिंग के दौरान ट्रैक्टर-ट्राली पर लाद कर ले जाया जा रहा दो क्ंिवटल गांजा बरामद किया। एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया है। बरामद गांजा की कीमत 10 लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन

एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि एसपी सिटी शैलेंद्र लाल व सीओ सदर अभिजित आर शंकर के नेतृत्व में मुबारकपुर थाना पुलिस शनिवार की रात बम्हौर गांव से गुजरे सिक्सलेन अंडर पास के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक ट्रैक्टर-ट्राली आती हुई दिखायी दी। पुलिस को देखते ही ट्रैक्टर पर बैठे दो लोग कूद कर भागने लगे। पुलिस ने दौड़ाकर उनमें से हरिश्चंद्र उर्फ हरिश निवासी सोफीपुर थाना निजामाबाद को गिरफ्तार कर लिया। ट्रैक्टर-ट्राली की तलाशी लेने पर उसमें गांजा के 10-10 किलो के 20 पैकेट बरामद हुए। गांजा के पैकेट के ऊपर सिमेंट की कुछ बोरियां लादी र्गई थीं। पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति ने बताया कि गांजा गोरखपुर से ला रहे थे। उसने कहा कि गांजा की तस्करी की आय से ही ट्रैक्टर-ट्राली भी खरीदी गई है। रामनयन व राजेश मौर्या भी उसके काम में सहयोग करते हैं। गांजा शहर कोतवाली के ब्रह्मस्थान स्थित राजेश मौर्या के घर पर रखा जाता है और यहीं से भांग की दुकानों पर सप्लाई की जाती है। पुलिस ने बरामद गांजा, ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया और रामनयन व राजेश मौर्या की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed