{"_id":"66a950804fe9f5d7d903c377","slug":"two-prizes-worth-rs-25000-each-arrested-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-118693-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: 25-25 हजार के दो इनामी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: 25-25 हजार के दो इनामी गिरफ्तार
विज्ञापन
आजमगढ़। महाराजगंज और फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के फरार 25-25 हजार के दो इनामी अपराधियों को पुलिस और एसओजी टीम ने गिरफ्तार कर लिया।
एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि महराजगंज थाने में पांच जून 2018 को भैरो बाबा मंदिर के पास से बाइक चोरी हुई थी। इसमें पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। नौ अप्रैल 2018 को शुक्ला भवन थाना रौनापार से दो दुकानों से दो कंप्यूटर, दो लैपटाॅप, प्रिंटिंग मशीन, आठ मोबाइल फोन, 17000 रुपये व तीन हजार रुपये का रिचार्ज कूपन, 35 सेट मोबाइल की चोरी हुई थी।
दीपक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ था। 28 मई 2018 को ब्रह्मस्थान भीमवर थाना रौनापार से बाइक चोरी हुई थी। 19 जून 2018 को तत्कालीन थानाध्यक्ष रौनापार विकाश चंद पांडेय ने महुला गढवल रोड हैदराबाद बार्डर से पांच बाइक, साइकिल व बाइक के पार्ट्स, चार मोबाइल के साथ गैंग लीडर गुलशन उर्फ आकाश यादव व सदस्य गोविंद यादव, मोतीचंद यादव, सोनू यादव व हरिवंश निषाद को गिरफ्तार किया था। इन पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई। तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। एक ने न्यायालय में समर्पण किया था। पुलिस ने सोमवार को बृजमनी खुर्द पुलिया पर आरोपी आकाश यादव को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद किया गया।
एसपी ने बताया कि जीयनपुर थाने से गैंगस्टर में फरार चल रहे आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। बताया कि 26 अगस्त 2023 को तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर यादवेंद्र पांडेय ने लाटघाट पुलिया से एक ट्रक से नौ पशु, तमंचा, कारतूस के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया था। इन पर मुकदमा दर्ज किया गया था। डीएम ने छह जनवरी 2024 को गैंगस्टर के लिए अनुमोदित किया। 13 जनवरी को तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक थाना जीयनपुर विवेक कुमार पांडेय ने गैंगस्टर एक्ट के तहत अजय पछरकट उर्फ अजय शिल्पकार निवासी कोठवा जलालपुर थाना अहरौला व रवि कुमार निवासी खुरासो थाना फूलपुर, आसिफ अली उर्फ आसिफ कंकाली उर्फ अजय सिंह निवासी हसनाडीह सोफीगढ़ अहरौला, अक्षय लाल यादव उर्फ अच्छेलाल यादव निवासी डुमरी मठिया थाना लार जनपद देवरिया को पंजीकृत किया गया। एसपी ने अक्षयलाल यादव की गिरफ्तारी के लिए 25 हजार इनाम घोषित किया था। पुलिस ने अक्षयलाल यादव उर्फ अच्छेलाल यादव को अंबारी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक कट्टा व कारतूस बरामद किया गया।