{"_id":"f83e94f6459c13043f8da61f2c53b726","slug":"two-prisoners-with-alcohol-smuggling-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तस्करी की शराब संग दो बंदी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्करी की शराब संग दो बंदी
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Tue, 10 Nov 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवगांव कोतवाली पुलिस ने सोमवार की देर रात साढ़े दस बजे कपसेठा गांव में छापेमारी कर करीब 26 लाख रुपये मूल्य की अंग्रेजी शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
इस दौरान दो शराब तस्करों सहित वहां मौजूद कई सप्लायर फरार हो गए। बताया जाता है कि हरियाणा की इस शराब को पंचायत चुनाव में सप्लाई के लिए मंगाया गया था।
कपसेठा गांव निवासी अटल सिंह पुत्र प्रभाकर, कमलाकर सिंह पुत्र चंद्रबली के घर सोमवार की रात साढ़े दस बजे ट्रक से शराब उतारी जा रही थी। वहां कई लग्जरी गाड़ियां भी खड़ी थी।
तभी किसी ने सीओ लालगंज को इसकी खबर कर दी। सीओ ने पुलिस के साथ गांव में छापा मारा तो पुलिस को देख अटल और कमलाकर सिंह के साथ वहां खड़े लोग गाड़ियों में बैठ कर फरार हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ट्रक चालक और खलासी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल नागेश उपाध्याय ने बताया कि 319 पेटियों में 15312 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई है।
हरियाणा के अंबाला में तैयार यह शराब अरुणांचल प्रदेश के लिए बनी है। पंजाब के बटला थाने के बहादरपुरा गांव निवासी ट्रक चालक मंजीत सिंह पुत्र संतोष और हरचवल थाने के केड़ी गांव खलासी हरदीप सिंह पुत्र बलवेंदर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
ट्रक पंजाब का है पुलिस ट्रक मालिक का पता लगा रही है। सीओ लालगंज एसपी तोमर के अनुसार बरामद शराब की कीमत करीब 26 लाख रुपये के आसपास होगी।
शराब की यह खेप त्योहार और प्रधानी के चुनाव को ध्यान में रखते हुए मंगाई गई थी।