फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two policemen accused of entering the house and assaulting the old woman

Azamgarh News : दो सिपाहियों पर वृद्धा को घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार

Sat, 01 Mar 2025 07:34 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 01 Mar 2025 07:34 PM IST
सार

अहरौला क्षेत्र में दो पुलिस वालों पर आरोप है कि उन्होंने नशे की हालत में घर में घुसकर वृद्ध महिला से मारपीट की। पीड़िता ने एसपी को ज्ञापन सौंप लगाई न्याय की गुहार लगाई और कार्रवाई का आश्वासन मिला है।

विज्ञापन
Two policemen accused of entering the house and assaulting the old woman
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

अहरौला थाना क्षेत्र के सोफीगढ़ गांव निवासी कौशरी निशां पत्नी वाजिद ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर अहरौला थाने में तैनात दो सिपाहियों पर नशे में धुत होकर घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि एक मार्च को रात एक बजे थाने के दो सिपाही घर आए। दोनों नशे में धुत थे उन्होंने घर का दरवाजा खोलने के लिए कहा। दरवाजा खोलने पर अंदर जाकर तलाशी करने लगे। घर की औरतों से छेड़खानी करने लगे।
विज्ञापन


इसका विरोध किया तो दोनों डंडे से मारने लगे। इससे हाथ में गंभीर चोट आई है। इसके पहले भी पांच फरवरी 2024 को इन्हीं लोगों ने पांच बजे सुबह उसे पीटा था। इस मामले में अहरौला थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि महिला ने जो आरोप लगाए हैं वो निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है तो मामल की जांच कराई जाएगी। ये लोग संरक्षित पशु के तस्करी से जुड़े हैं, पुलिस जब भी कार्रवाई के लिए जाती है तो ये लोग गंभीर आरोप लगाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed