फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two people who slept in Azamgarh to guard tubewells died under suspicious circumstances

आज़मगढ़ में ट्यूबवेल की रखवाली के लिए सोए दो लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Fri, 29 May 2020 10:56 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 29 May 2020 10:56 AM IST
विज्ञापन
Two people who slept in Azamgarh to guard tubewells died under suspicious circumstances
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

आज़मगढ़ जनपद में गुरुवार रात में ट्यूबवेल की रखवाली के लिए सोए दो लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पहली घटना तहबरपुर थाने के जमालपुर काजी गांव में और दूसरी आतरौलिया थाना क्षेत्र के कंसापट्टी गांव में हुई। दोनो ही घटनाओं में मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


तहबरपुर थाने के जमालपुर काजी गांव में मृतक सत्यदेव मौर्य (70) पुत्र पवारू रोज की भांति खेत में मौजूद अपने ट्यूबवेल की रखवाली करने के लिए वहां सोने गए थे। रात करीब दस बजे छोटा भाई भोजन और दवा लेकर पहुंचा। छोटे भाई के आवाज देने के बावजूद सत्यदेव की तरफ से कोई आवाज नहीं आई तो उसने पास जाकर देखा कि मृत पड़े थे। ऐसे में परिवार के लोगों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन


जिस स्थान पर सत्यदेव का ट्यूबवेल है, वह स्थान निजामाबाद थाना क्षेत्र में पड़ता है। ऐसे में निजामाबाद थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और लाश पीएम को भेज दिया। सत्यदेव तीन भाइयों में बड़े थे। घरवालों के मुताबिक किसी से कोई रंजिश नहीं है। प्रभारी निरीक्षक निजामाबाद दिनेश सिंह ने बताया की लाश पीएम को भेजा गया है। मौत का जो भी कारण स्पष्ट होगा। उसके तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Two people who slept in Azamgarh to guard tubewells died under suspicious circumstances
fansi - फोटो : social media

फंदे से लटकी मिली लाश

आतरौलिया थाना क्षेत्र के कंसापट्टी गांव में गुरुवार रात ट्यूबवेल की रखवाली करने के लिए सोए युवक की संदिग्ध परिस्थियों में लाश फंदे से लटकती हुई मिली। शुक्रवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक युवक मतोले (22) पुत्र जग्गू निषाद घर से भोजन करके खेत में स्थित ट्यूबवेल की रखवाली के लिए सोने चला गया। शुक्रवार को वह काफी देर तक नहीं जगा तो परिवार के लोग उसे जगाने पहुंचे। इस दौरान की फंदे से लटकती हुई लाश मिली। ऐसे में लोग हत्या के बाद लाश लटकाने का आरोप लगा रहे।

युवक दो भाईयों में छोटा था। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं। अभी उसकी शादी भी नहीं हुई थी। प्रभारी निरीक्षक अतरौलिया हिमेंद्र सिंह ने बताया की लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दी गई है। मौत का कारण स्पष्ट होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed