फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two people out for a walk were hit by a vehicle, died

Azamgarh News: टहलने निकले दो लोगों को वाहन ने मारा धक्का, मौत

Sun, 14 Jul 2024 01:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Two people out for a walk were hit by a vehicle, died
शहर कोतवाली क्षेत्र के हाफिजपुर चौराहा के समीप शनिवार की भोर में सड़क पर टहल रहे दो लोगों को अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक साथ हुई दो मौत से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के हाफिजपुर गांव निवासी श्रवण कुमार यादव (49) और गुलाब चौहान (45) प्रतिदिन टहलते हैं। शनिवार की भोर में दोनों टहलने के लिए सड़क पर गए थे। सुबह करीब 4.30 बजे जैसे ही हाफिजपुर चौराहे के समीप जुनेदगंज रोड पर पहुंचे, तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें धक्का मार दिया। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ देर बाद उधर से गुजर रहे लोगों ने दोनों को सड़क पर गिरा देखा तो इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजन आननफानन घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। भारी संख्या में लोग पोस्टमार्टम हाउस पर भी पहुंच गए। भीड़ को देखते हुए बलरामपुर चौकी की पुलिस के साथ क्यूआरटी फोर्स भी लगा दी गई। आजमगढ़ सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव भी मौजूद रहे। मृतक श्रवण कुमार यादव दो पुत्रों के पिता थे। वहीं मृतक गुलाब दो पुत्र व एक पुत्री के पिता थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed