फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two people lost their lives in a road accident

Azamgarh News: सड़क हादसे में दो लोगों की चली गई जान

Wed, 10 May 2023 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Two people lost their lives in a road accident
जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की जान चली गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक हादसा मंगलवार की रात तो दूसरा चार दिन पूर्व शनिवार को हुआ था।मुबारकपुर थाना क्षेत्र के अमिलो पाही मोड़ निवासी 30 वर्षीय प्रमोद सब्जी बेचकर घर जा रहा था। पाही मोड़ पर एक चार पहिया वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने वाहन चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। प्रमोद एक पुत्री का पिता था। वहीं बरदह थाना क्षेत्र के इसहाकपुर गांव निवासी आठ वर्षीय अभिषेक पुत्र राजन पांच मई को बिंद्राबाजार के लहबरिया की रहने वाली मौसी गुड्डी के घर गया था। वहां से वह छह मई को आटो पर बैठने के लिए रोड क्रॉस कर रहा था। तभी बाइक ने उसे धक्का मार दिया। जैसे ही वह सड़क पर गिरा तभी पीछे से आ रहे चार पहिया वाहन ने उसे कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल अवस्था में परिजनों ने उसे वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान मंगलवार की शाम उसकी मौत हो गई। दो भाई और एक बहन में वह दूसरे नंबर पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed