{"_id":"66f6a4ba29d58957c904106b","slug":"two-people-including-an-innocent-child-died-in-a-road-accident-one-injured-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-121095-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: सड़क हादसे में मासूम संग दो की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: सड़क हादसे में मासूम संग दो की मौत, एक घायल
विज्ञापन
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली के समीप बृहस्पतिवार की भोर में अज्ञात वाहन के धक्के से मासूम सहित दो की मौत हो गई। वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक मऊ जनपद के घोसी थाना क्षेत्र के बनियापार गांव के निवासी हैं।
मऊ जनपद के घोसी थाना क्षेत्र के बनियापार गांव के निवासी रुबीना (25) पत्नी अकरम अपने देवर मुन्ना (24) के साथ अपने एक वर्षीय बेटे अली असगर को दवा लेने बृहस्पतिवार की भोर बाइक से आजमगढ़ आ रही थीं। वह जैसे ही जीयनपुर बाजार के पास स्थित शिवा नर्सिंग होम के पास पहुंची तभी अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया।
हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जब तक लोग उन्हें अस्पताल ले जाते तब तक मुन्ना की मौत हो गई। जबकि मासूम की मौत अस्पताल पहुंचने पर हुई। हादसे में घायल मां रुबीना का उपचार चल रहा है। मृतक मुन्ना तीन भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। वहीं अली दो भाइयों में सबसे छोटा था। हादसे में मृतकों के घर मातम छाया हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।