फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two people, including a woman, died and seven were injured after being struck by lightning in a field during rain.Two people, including a woman, died and seven were injured after being struck by lightning in a field during rain.

Azamgarh News: बारिश के दौरान खेत में बिजली गिरने से महिला समेत दो की मौत, सात घायल

Fri, 28 Aug 2026 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Two people, including a woman, died and seven were injured after being struck by lightning in a field during rain.Two people, including a woman, died and seven were injured after being struck by lightning in a field during rain.
मृतक साहिल की फाइल फोटो। संवाद
जिले में बृहस्पतिवार की दोपहर बारिश हुई। इस दौरान बरदह और सरायमीर थाना क्षेत्र में हुई अलग-अलग घटनाओं में नीतू देवी (40) और साहिल (16) की मौत हो गई। छह महिलाएं झुलस गईं।
विज्ञापन

गंभीर हालत में चार महिलाओं को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बरदह थाना क्षेत्र के लसड़ा कला गांव की सिवान में बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 12:30 बजे धान के खेत में महिलाएं निराई कर रही थीं।
विज्ञापन

इसी दौरान अचानक बिजली गिरने से सात महिलाएं उसकी चपेट में आ गईं। हादसे में नीतू देवी की मौत हो गई। वहीं, गर्भवती अनीता देवी, रेनू देवी, राधिका देवी, सरिता, संजना और गीता देवी झुलस गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों की मदद से सभी को उपचार के लिए पीएचसी ठेकमा और सीएचसी महुजा ले जाया गया। चिकित्सकों ने नीतू देवी को मृत घोषित कर दिया। अनीता और रेनू की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल जौनपुर रेफर किया गया।
वहीं, अन्य चार महिलाओं को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नीतू देवी के तीन पुत्र और एक पुत्री हैं।
उनके पति मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने बताया कि पंचनामा बनाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
----------------
खेत घूमने गए इकलौते बेटे की मौत
सरायमीर। थाना क्षेत्र के टेवखर गांव में बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12:30 बजे खेत घूमने गए साहिल (16) की बिजली की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। परिजन और ग्रामीण उसे आनन-फानन निजी चिकित्सालय ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। साहिल कक्षा पांच तक पढ़ा था। इसके बाद वह घर पर रहकर पिता के साथ खेती-किसानी में हाथ बंटाता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। इकलौते पुत्र की मौत से पिता मनोज, मां और चार बहनों समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद

---------
बाल-बाल बची महिला
ठेकमा। लसड़ा कला गांव में रामभुवन सिंह के खेत में कई दिनों से धान की निराई का काम चल रहा था। कुल नौ महिलाएं सुबह करीब नौ बजे निराई करने के लिए गई थीं। दोपहर में अचानक तेज चमक के साथ बिजली गिरी, जिसमें आठ महिलाएं बुरी तरह झुलस गईं। धान के खेत में महिलाओं के साथ गांव की गीता भी गई हुई थी। निराई के दौरान हल्की हवा चलने के साथ फुहारें पड़ने लगीं। अभी लोग घर जाने की सोच ही रहे थे कि तभी बिजली गिर गई। गीता बाल-बाल बच गई, लेकिन वह बदहवास थी। घटना के करीब एक घंटे बाद वह ठेकमा सीएचसी पहुंची। उस दौरान उसका बीपी बढ़ा हुआ था। गीता ने बताया कि इतनी तेज आवाज हुई कि लगा, जैसे पूरा आसमान वहीं गिर गया हो। संवाद

मृतक साहिल की फाइल फोटो। संवाद

मृतक साहिल की फाइल फोटो। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed