फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two people died due to drowning in Saryu river and pond.

Azamgarh News: सरयू नदी व पोखरे में डूबने से दो की मौत

Fri, 27 Mar 2026 01:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Two people died due to drowning in Saryu river and pond.
मृतक ऋषिकेश गिरी की फाइल फोटो। संवाद
महराजगंज/लालगंज। महराजगंज के गंगापुर गांव के पास सरयू नदी में और लालगंज के मसीरपुर तिराहे के समीप खाकी बाबा पोखरे में बृहस्पतिवार की सुबह डूबने से दो लोगों की मौत हो गई। परिजन की सहमति के आधार पर महराजगंज में शव परिजन को सुपुर्द कर दिया गया, जबकि लालगंज में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष केदारनाथ मौर्य ने बताया कि महराजगंज थाना क्षेत्र जैदपुर गांव निवासी अजमत (18) अपने परिजनों के साथ बृहस्पतिवार की सुबह ऑटो से सरयू नदी घूमने गया था। परिजन पप्पू ने बताया कि बृहस्पतिवार को करीब 11:30 बजे अजमत अन्य बच्चों के साथ नदी में नहाने लगा। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथ नहा रहे बच्चों ने इसकी सूचना दी। थोड़ी देर बाद सूचना पाकर पुलिस व स्थानीय ग्रामीण पहुंचे और तलाश शुरू की। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव नदी से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

देवगांव थाना क्षेत्र के लालगंज कस्बे के समीप मसीरपुर तिराहे के पास खाकी बाबा पोखरे पर बृहस्पतिवार की सुबह करीब 6 बजे स्थानीय लोग पहुंचे तो एक शव पानी में उतराया हुआ दिखा। लोगों ने इसकी सूचना चौकी प्रभारी लालगंज व कोतवाली देवगांव को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालवाया। शिनाख्त गोला बाजार निवासी ऋषिकेश गिरी (45) के रूप में हुई। थोड़ी देर बाद मौके पर पहुंची पत्नी संगीता व भाई अधिवक्ता त्रिपुरारी शंकर गिरी रोते-बिलखते पहुंचे। कोतवाली विमल प्रकाश राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मृतक ऋषिकेश गिरी की फाइल फोटो। संवाद

मृतक ऋषिकेश गिरी की फाइल फोटो। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed