फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Training for 112 personnel for the Teachers' MLC election

Azamgarh News: शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए 112 कार्मिकों को प्रशिक्षण

Wed, 14 Oct 2026 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Training for 112 personnel for the Teachers' MLC election
गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 के लिए बुधवार को हरिऔध कला केंद्र में 112 मतदान कार्मिकों का प्रथम प्रशिक्षण हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार ने सभी कार्मिकों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन करते हुए निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिले के 23 मतदेय स्थलों पर 23 तारीख को सुबह आठ से शाम चार बजे तक मतदान होगा। इसके लिए 22 तारीख को निर्धारित स्थल से पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदान शुरू होने से पहले मतदान अभिकर्ताओं को खाली मतपेटी दिखाकर उनकी उपस्थिति में सील करने की प्रक्रिया पूरी की जाए।
विज्ञापन

मतदान समाप्त होने पर भी मतपेटी सील करने के दौरान अभिकर्ताओं की मौजूदगी सुनिश्चित की जाए। मतगणना के लिए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार मतपत्र लेखा तैयार कर उसकी प्रति उपस्थित मतदान अभिकर्ताओं को उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कार्मिकों को पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी से दायित्व निभाने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार पटेल ने जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों तथा माइक्रो आब्जर्वरों को निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन का अध्ययन कर उसके अनुरूप कार्य करने को कहा।

स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर इंजी. कुलभूषण सिंह ने पीपीटी के माध्यम से मतदान प्रक्रिया, कार्मिकों के दायित्व, टेंडर वोट, चैलेंज वोट और निर्वाचन संबंधी प्रपत्र भरने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed