फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two newborn girls thrown in bag in Azamgarh died in hospital

UP Crime: आजमगढ़ में दिल दहलाने वाली घटना, दो नवजात बच्चियों को झोले में भरकर फेंका, अस्पताल में हुई मौत

Wed, 30 Apr 2025 09:14 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 30 Apr 2025 09:14 AM IST
सार

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले में नवजातों को झोले में भरकर झाड़ियों में फेंक दिया गया। रोने की आजाव सुनकर पहुंचे लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। दोनों को जब अस्पताल पहुंचाया गया तो उनकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Two newborn girls thrown in bag in Azamgarh died in hospital
आजमगढ़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ शहर के डीएवी कॉलेज के पास तमसा नदी के किनारे एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। अज्ञात व्यक्ति ने दो नवजात बच्चियों को झोले में भरकर झाड़ियों में फेंक दिया। बच्चियों के रोने की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बच्चियों को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


जानकारी मुताबिक शहर कोतवाली क्षेत्र में स्थित डीएवी कॉलेज के पास तमसा नदी किनारे सोमवार की शाम झाड़ी में से बच्चों के रोने की आवाज आई। वहां मौजूद लोगों ने नजदीक जाकर देखा तो झाड़ी में एक झोले में दो नवजात को फेंका गया था। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; दगाबाज दुल्हन: सामूहिक विवाह में लिए सात फेरे, एक महीने बाद विवाहिता ने प्रेमी के साथ भागकर कर ली शादी
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही ब्रह्मस्थान चौकी प्रभारी विजय कुमार सहाय मौके पर पहुंचे और दोनों नवजातों को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल के सीएमएस डॉ. विनय कुमार सिंह ने बताया कि जन्म के कुछ घंटों बाद ही बच्चियों को फेंका गया था। तेज धूप और गर्मी के कारण उनकी हालत बिगड़ गई थी। 

उपचार के दौरान एक बच्ची की सोमवार शाम को मौत हो गई, जबकि दूसरी बच्ची को गंभीर हालत में रेफर किया गया, लेकिन कुछ देर बाद उसकी भी मृत्यु हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। चाइल्ड केयर को भी घटना की सूचना दी गई है। स्थानीय लोगों में इस अमानवीय घटना को लेकर गहरा आक्रोश है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed