फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two named accused in the father-son murder case

पिता-पुत्र हत्याकांड के दो नामजद अभियुक्त चढ़े हत्थे

Fri, 21 Aug 2020 03:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 03:09 PM IST
विज्ञापन
Two named accused in the father-son murder case
आजमगढ़। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के घुड़सहना गांव में पिता-पुत्र की हुई हत्या में नामजद दो अभियुक्तों को बृहस्पतिवार को पुलिस ने लालगंज बाईपास से गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक अन्य अभियुक्त ने न्यायालय में समर्पण कर दिया। वहीं इस दोहरे हत्याकांड में नामजद पांच अन्य अभियुक्त पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके है।
विज्ञापन

देवगांव के नाऊपुर अकबालपुर निवासी हीरालाल यादव उर्फ मिठाई व उनके पुत्र तेज बहादुर यादव की 13 अगस्त को गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इस दोहरे हत्याकांड में मृतक हीरालाल की पत्नी संतरी देवी ने आठ लोगों को नामजद किया किया था। जिसमें ग्राम प्रधान कमली देवी के अलावा उसके परिवार के सदस्य व रिश्तेदार शामिल थे। चुनावी रंजिश को लेकर हत्या की घटना को अंजाम दिया गया था, क्योंकि आगामी प्रधानी के चुनाव की तैयारी में हीरालाल भी जुटा हुआ था। हत्याकांड के बाद पुलिस ने पांच नामजद अभियुक्तों को पहले से ही गिरफ्तार कर चुकी है। जिसमें प्रधान कमली देवी भी शामिल है। तीन अभियुक्त फरार चल रहे थे। जिसमें लाल बहादुर यादव ने न्यायालय में समर्पण कर दिया तो वहीं 25-25 हजार के दो इनामी फरार अभियुक्त रणजीत यादव पुत्र राजबहादुर यादव व सुरेंद्र यादव पुत्र फेकू यादव निवासी घुड़सहना थाना कोतवाली देवगांव को लालगंज बाईपास से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed