{"_id":"684d4db034f64c4a130dae48","slug":"two-munnabhai-were-caught-were-giving-pharmacy-diploma-exam-in-place-of-someone-else-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: पकड़े गए दो मुन्नाभाई; दूसरे के स्थान पर दे रहे थे फार्मेसी डिप्लोमा की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: पकड़े गए दो मुन्नाभाई; दूसरे के स्थान पर दे रहे थे फार्मेसी डिप्लोमा की परीक्षा
Sat, 14 Jun 2025 04:26 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sat, 14 Jun 2025 04:26 PM IST
सार
फार्मेसी डिप्लोमा परीक्षा में दो मुन्नाभाई पकड़े जाने से हलचल मच गई। कॉलेज प्रशासन की सजगता से नकल के खेल का पर्दाफाश हुआ। दोनों आरोपियों पर सरायमीर थाने में एफआईआर दर्ज किया गया और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
पुलिस की पकड़ में मुन्नाभाई
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सरायमीर में डिप्लोमा इन फार्मेसी परीक्षा के दौरान नकल का एक गंभीर मामला सामने आया है। परीक्षा में दो युवक दूसरों के स्थान पर फर्जी तरीके से परीक्षा देते हुए पकड़े गए। कॉलेज प्रशासन की तत्परता और केंद्र व्यवस्थापकों की सजगता से यह फर्जीवाड़ा पकड़ा गया। सूचना मिलते ही थाना सरायमीर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
जानकारी मुताबिक परीक्षा की पहली पाली की परीक्षा सुबह 11.30 बजे से शुरु हुई। कक्ष निरीक्षण में कक्ष संख्या 05 में सरायमीर थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव निवासी आशीष कुमार को अनुप कुमार विश्वास के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ा गया। इसी तरह कक्ष संख्या 08 में गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बेलउ गांव निवासी आदर्श गौड़ को अम्बरीष कुमार की जगह परीक्षा देते हुए पकड़ा गया।
विज्ञापन
कॉलेज प्रशासन ने दोनों को तत्काल पुलिस के हवाले कर दिया। प्रधानाचार्या संध्या मौर्या ने थाने में लिखित तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मुकदमा पंजीकृत कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। सरायमीर थाना प्रभारी यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन