फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two more people died in poisonous alcohol death case in azamgarh and ambedkarnagar

जहरीली शराब से मौत का मामला: दो और लोगों की गई जान, आजमगढ़ में 19 और अंबेडकरनगर में 5 मौतें

Wed, 12 May 2021 01:13 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 12 May 2021 01:13 PM IST
सार

मित्तूपुर पुलिस चौकी के पास ही एक अवैध शराब कारोबारी द्वारा कोरोना कर्फ्यू के दौरान अवैध शराब की बिक्री की जा रही थी। आरोप है कि शराब की बिक्री पुलिस की शह पर हो रही थी।

विज्ञापन
Two more people died in poisonous alcohol death case in azamgarh and ambedkarnagar
घटना के बाद मौके पर पुलिस और मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आजमगढ़ जिले में पवई थाना क्षेत्र के मित्तूपुर बाजार में हुए जहरीली शराब कांड में मौत का सिलसिल अभी जारी है। बुधवार की सुबह भी दो लोगों ने दम तोड़ दिया। वहीं, आधा दर्जन से अधिक लोग विभिन्न अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे है। दो की हालत काफी गंभीर बतायी जा रही है।

विज्ञापन


मित्तूपुर पुलिस चौकी के पास ही एक अवैध शराब कारोबारी द्वारा कोरोना कर्फ्यू के दौरान अवैध शराब की बिक्री की जा रही थी। आरोप है कि शराब की बिक्री पुलिस की शह पर हो रही थी। शराब की दुकानों के बंद रहने के चलते लोग इस अवैध कारोबारी से शराब खरीद कर पी भी रहे थे। जिसे पीने से रविवार की शाम से लोगों के बीमार पड़ने और सोमवार से मरने का जो सिलसिला शुरू हुआ, वह बुधवार को भी नहीं रूका।
विज्ञापन


बुधवार को भी मित्तूपुर निवासी पप्पू खटिक(28) पुत्र सीताराम खटिक ने सुबह दम तोड़ दिया। वहीं रामपुर मित्तूपुर निवासी राम प्यारे(45) की भी बुधवार की सुबह ही मौत हो गई। जहरीली शराब कांड में दो और मौत से जिले में मरने वालों की संख्या 17 से बढ़ कर 19 पर पहुंच गई है। वहीं पांच लोगों की अंबेडकरनगर में भी मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौत के सिलसिले पर विराम न लगने से मित्तूपुर व आसपास के ग्रामों में अभी भी हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस दोषियों पर कार्रवाई करने और बीमार लोगों को इलाज की व्यवस्था कराने के बजाए घटना को ही दबाने की कवायद में जुटी नजर आई। कहने को तो पूरे क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर फोर्स की तैनाती है, लेकिन राहत व बचाव का कोई भी कार्य अब तक क्षेत्र में नहीं शुरू किया जा सका है। वहीं दो गंभीर रामफल व रवि की हालत ज्यादा खराब हो गई है। इनके अलावा भी आधा दर्जन भर लोग विभिन्न अस्पतालों में जीवन मौत से संघर्ष कर रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed