फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two more deaths due to corona infection, 34 killed so far

आजमगढ़ः कोरोना संक्रमण से दो और मौत, अब तक 34 की जान गई

Tue, 11 Aug 2020 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Two more deaths due to corona infection, 34 killed so far
आजमगढ़। जनपद में कोरोना संक्रमण से मौतों का सिलसिला जारी है। मंगलवार को भी जनपद में कोरोना संक्रमित दो लोगों की मौत हुई है। इसमें एक शहर के कोल पांडेय की रहने वाली वृद्धा और फूलपुर के देवकली निवासी व्यक्ति शामिल हैं। दोनों की मौत मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान हुई है। कोरोना प्रोटोकाल के अनुसार दोनों का अंतिम संस्कार कराया गया है। जनपद में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 34 पहुंच गई है। सोमवार को कोरोना संक्रमण से तीन मरीजों की मौत हुई थी।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला कोल पांडेय निवासी 85 वर्षीय महिला ने पांच अगस्त को प्राइवेट लैब से कोरोना संक्रमण की जांच कराई थी। सात अगस्त को उनकी रिपोर्ट कोरोना संक्रमित पाई गई थी। हालत खराब होने पर उनको नौ अगस्त को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। 10 अगस्त की रात को उनकी मौत हो गई। वहीं, फूलपुर के देवकली निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति तहसील में टेक्निकल असिस्टेंट हैं। उन्होंने एंटीजेन टकिट से अपनी जांच कराई थी। सात अगस्त को उनको कोरोना संक्रमित पाया गया था। आठ अगस्त को इनको मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान मंगलवार भोर में उनकी मौत हो गई। मेडिकल कालेज के ऩोडल अधिकारी द्वितीय डॉ. नियाज ने बताया कि मेडिकल कालेज में कोरोना संक्रमण से दो लोगों की मौत हुई है। इसकी सूचना मंडलायुक्त, डीएम, एसपी तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दे दी गई है। जनपद में कोरोना से अभी तक 34 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन

यहां हो चुकी है मौत
आजमगढ़।इससे पहले शहर के मोहल्ला कटरा निवासी व्यापारी, बलिया जनपद के निवासी एवं कप्तानगंज थाने में तैनात 55 वर्षीय कांस्टेबल, अतरौलिया क्षेत्र के हरदिया निवासी, कप्तानगंज के रसूलपुर, महाराजगंज के मोहलापुर, पवई के मित्तूपुर, शहर के सिधारी निवासी एयरफोर्स से सेवानिवृत्त 65 वर्षीय बुजुर्ग, बिलरियागंज ब्लाक के पलिया में निवासी 65 र्षीय महिला, शहर के कुर्मी टोला निवासी 35 वर्षीय सराफ, बिलरियागंज के पट्टी खुर्द निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति, तरवां ब्लाक के बरवां निवासी 50 वर्षीय बर्तन व्यापारी, शहर के शारदा चौराहा स्थित 73 वर्षीय बुजुर्ग, फूलपुर कस्बा निवासी कपड़ा व्यापारी (52), कप्तानगंज क्षेत्र के जूता व्यवसायी, अतरौलिया के सदर बाजार निवासी दुकानदार, तरवां ब्लाक के मेहनाजपुर बाजार निवासी सराफ, शहर के सदावर्ती निवासी अधिवक्ता, मुबारकपुर के अलीनगर में चिकित्सक, महाराजगंज कस्बे के रविदास एक सिपाही, अतरौलिया बाजार के हनुमानगढ़ी के पास एक व्यापारी, शहर के हरिवंशपुर में एक, लालगंज के अमौड़ा एक, तरवां के सिंहपुर सरैया एक, ठेकमा के बीबीपुर एक, मार्टीनगंज के औरंगाबाद एक, शहर के नरौली में एक, मोहल्ला कोट में एक, मेंहनगर के बेलसिया एक, बिलरियागंज के जोल्हापुर एक, मोहम्मदपुर के कयामुद्दीनपट्टी में एक, अतरौलिया के प्राणपुर एक, जहानागंज के नेतपुर में एक-एक मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed