फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two-member investigation team arrived in the district, recorded statement

जिले में आयी दो सदस्यी जांच टीम, दर्ज किया बयान

Fri, 11 Oct 2019 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 11:08 PM IST
विज्ञापन
Two-member investigation team arrived in the district, recorded statement
आजमगढ़। चिट फंड कार्यालय के लिपिक द्वारा सोसाइटी नवीनीकरण के नाम पर घूस मांगने के मामले में गठित जांच टीम शुक्रवार को जिले में पहुंची। रजिस्ट्रार फर्म्स सोसाइटीज एवं चिटफंड लखनऊ द्वारा गठित टीम ने आरोपी व शिकायतकर्ता का बयान दर्ज किया। इसके साथ ही वायरल हुई वीडियो की भी जांच की गई। जांच टीम 15 अक्टूबर तक अपनी रिपोर्ट रजिस्ट्रार को सौंप देगी।
विज्ञापन

मुबारकपुर के पुरासोफी मुहल्ला निवासी आमिर फहीम पुत्र फहीम अख्तर ने भ्रष्टाचार निवारण पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत की थी। आमिर फहीम का आरोप था कि मुबारकपुर एजूकेशनल सोसाइटी मुबारकपुर के सोसाइटी रजिस्ट्रेशन के नवीनीकरण के लिए वह सहायक रजिस्टार फर्म्स सोसाइटीज एवं चिट्स आजमगढ़ गया था जहां लिपिक कुलदीप ने नवीनीकरण के नाम पर 20 हजार रुपये मांगे। उसने इसकी वीडियो बना ली और वायरल कर दिया। मंडलायुक्त से भी इसकी शिकायत हुई थी। मंडलायुक्त ने चिटफंड के सहायक रजिस्ट्रार के लिपिक के निलंबन की संस्तुति के साथ शासन को अपनी रिपोर्ट भी भेज दी थी। वहीं ऑनलाइन हुई शिकायत पर रजिस्ट्रार ने दो सदस्यीय जांच टीम गठित की थी। इसमें सहायक रजिस्टर बरेली व अयोध्या को शामिल किया गया। दोनों अधिकारी शुक्रवार को चिटफंड कार्यालय आजमगढ़ पहुंचे। यहां शिकायतकर्ता आमिर फहीम व आरोपी लिपिक कुलदीप यादव का जांच टीम ने बयान दर्ज किए। इसके साथ ही वायरल हुई वीडियो को भी देेखा। जांच टीम में शामिल सहायक रजिस्टार चिटफंट बरेली अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि जांच रिपोर्ट 15 अक्टूबर तक रजिस्ट्रार फर्म्स सोसाइटीज एवं चिट्स को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed