फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two killed, two injured in two separate road accidents

दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत दो घायल

Fri, 17 Jun 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Two killed, two injured in two separate road accidents
आजमगढ़। मुबारकपुर व जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। संबंधित थानों की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं मृतकों के घर कोहराम मचा हुआ है। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के डीहवा नैठी गांव निवासी पिंटू (42) पुत्र शिव प्रसाद अपनी 40 वर्षीय पत्नी सोनी के साथ शाम करीब पांच बजे दवा लेने के लिए जमुड़ी बाजार जा रहे थे। वह खुझियां बाजार में पहुंचे थे कि पीछे से आ रहे पिक से धक्का लग गया। जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई और बाइक पर सवार पत्नी सोनी सड़क पर दूर जाकर गिरी। बाइक चला रहे पिंटू वाहन की चपेट में आ गए। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए। जबतक लोग उपचार के लिए उसे ले जाते तब तक उसकी मौत हो गई। वहीं मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के फत्तहपुर ताल नरजा गांव निवासी 47 वर्षीय भगवान दास साहनी पुत्र बुद्धन साहनी अपनी 45 वर्षीय पत्नी बिंदु देवी को बाइक पर बैठाकर आजमगढ़ अपनी बहन के घर मिलने गए थे। वापस घर जा रहे थे। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अंजान शहीद पकवा इनार मोड़ के पास पहुंचे ही थे कि ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसके चलते बिंदु देवी ट्रक के नीचे आ गई। बिंदु देवी की मौके पर ही मौत हो गई। घायल पति भगवानदास को सदर अस्पताल में भर्ती कराया जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक महिला के दो पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। वहीं पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। घायल भगवानदास के भाई पारस साहनी ने जीयनपुर कोतवाली में ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed