फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two killed and two injured in road accident after collision between two bike in azamgarh

Azamgarh Accident: दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, दो युवकों की मौत; 2 अस्पताल में लड़ रहे जिंदगी की जंग

Tue, 12 Nov 2024 10:26 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 12 Nov 2024 10:26 AM IST
सार

आजमगढ़ जिले में सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा उस समय हुई जब दो बाइकों पर चार लोग सवार थे। दोनों बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई। 

विज्ञापन
Two killed and two injured in road accident after collision between two bike in azamgarh
हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के रेतवां चंद्रभानपुर नहर तिराहे के समीप सोमवार की देर रात दो बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना में एक बाइक पर सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायल युवकों को इलाज के लिए वाराणसी भेजा और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के रौजा निवासी इम्तियाज अहमद पुत्र मुमताज और मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के नई कटरा गांव निवासी शिवम सिंह पुत्र नंदकिशोर सिंह एक बाइक पर सवार थे, जबकि दूसरी बाइक पर मंगरावा गांव निवासी अरमान पुत्र एकलाख और दौना गांव निवासी हुजैफा (17) पुत्र अबुल फैज सवार था। 
विज्ञापन


लालगंज कस्बे के बाईपास के समीप एक निजी अस्पताल के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार इम्तियाज अहमद और शिवम सिंह (19) की मौके पर मौत हो गई। जबकी दूसरी बाइक पर सवार अरमान पुत्र एकलाख और हुजैफा (17) गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन दोनों घायलों को लालगंज सौ सैय्या अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख हायर सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और वाहनों को चौकी पर भिजवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed