फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two including old man died in accidents

Azamgarh News: हादसों में वृद्ध समेत दो की मौत

Tue, 23 May 2023 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 May 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Two including old man died in accidents
जिले में दो अलग-अलग हादसों में वृद्ध समेत दो लोगों की जान चली गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, हादसे की खबर मिलते ही परिजन बिलख पड़े। हादसों में जहां बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत हो गई तो वहीं जयमाल के लिए सजावट कर रहे युवक की करंट लगने से जान चली गई। रानी की सराय थाना क्षेत्र के ईश्वरपुर गांव निवासी विक्रम राजभर (75) सोमवार की सुबह शौच के लिए खेत की तरफ गए थे। शौच के बाद वह पैदल घर लौट रहे थे। आजमगढ़-लखनऊ मुख्य मार्ग पर पहुंचे थे कि तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में विक्रम राजभर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायल को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में बाइक सवार को भी चोट आयी थी, उसे भी इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था। जहां प्राथमिक इलाज के बाद वह फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक कब्जे में ले ली। वहीं शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वृद्ध के दो पुत्र व चार पुत्रियां हैं। कप्तानगंज : सिधारी थाना क्षेत्र के सर्फुद्दीनपुर स्थित एक मैरेज हाल में रविवार को जयमाल का स्टेज सजाने के दौरान एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। कस्बा निवासी रोशन गुप्ता (27) जयमाल स्टेज सजाने का काम करता था। रविवार को वह शहर के सर्फुद्दीनपुर स्थित मैरिज हाल में जयमाल का स्टेज सजा रहा था। इसी दौरान करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। उसे तत्काल इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह दो भाईयों में बड़ा था। मौत की खबर घर पहुंची तो परिजन बिलख पड़े। घटना की सूचना घर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed