{"_id":"6436fc5a363a69add60d76d4","slug":"two-including-doctor-died-in-road-accidents-azamgarh-news-c-20-1-150961-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: सड़क हादसों में डॉक्टर समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: सड़क हादसों में डॉक्टर समेत दो की मौत
विज्ञापन
जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में इंटर्नशिप कर रहे एक डॉक्टर समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। घटना की सूचना घर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया।
सिधारी थाना क्षेत्र के बिरूआ समेंदा गांव निवासी योगेंद्र कुमार (42) डॉक्टर थे। वर्तमान में वह जिला अस्पताल में तैनात डॉ. अनिलेश यादव के साथ इंटर्नशिप कर रहे थे। रोज की तरह बुधवार को भी योगेंद्र अपनी बुलेट से बैठौली-हाफिजपुर मार्ग होते हुए जिला अस्पताल जा रहे थे। अभी वह दौलतपुर गांव के पास पहुंचे थे कि अज्ञात वाहन से उनकी टक्कर हो गई। इस हादसे में योगेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।
राहगीरों की सूचना पर सिधारी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक एक पुत्र व तीन पुत्रियों के पिता थे। वहीं दूसरी घटना शहर कोतवाली के हाफिजपुर क्षेत्र में हुई। बरेली जिले के सेलवरी थाना अंतर्गत पिपिरिया गांव निवासी मानवेंद्र (22) ट्रक पर खलासी था। हाफिजपुर के पास मंगलवार की रात वह ट्रक खड़ी कर टायर चेक कर रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन उसे धक्का मारते हुए निकल गई। उसे जिला अस्पताल लाया जा रहा था कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक वर्तमान में तरवां थाना क्षेत्र के जीयापुर गांव में रहता था। वह चार भाईयों में सबसे बड़ा था। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।