फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two found illegal in the scrutiny of nomination papers, 13 candidates left in the fray

नामांकन पत्रों की जांच में दो मिले अवैध, मैदान में बचे 13 प्रत्याशी

Wed, 08 Jun 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Two found illegal in the scrutiny of nomination papers, 13 candidates left in the fray
आजमगढ़। लोकसभा आजमगढ़ के उपचुनाव के लिए तीन मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य राजनीतिक दलों के अभ्यर्थी समेत कुल 15 प्रत्याशियों ने छह जून तक अपना नामांकन किया था। सात जून यानी मंगलवार को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा जांच के उपरांत दो प्रत्याशियों के नाम निर्देशन पत्र जांच उपरांत अवैध पाए गए थे। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने बताया कि आजमगढ़ लोक सभा उप निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत नामांकन प्रक्रिया छह जून 2022 को समाप्त हो चुका है। जिसके अंतर्गत कुल 15 प्रत्याशियों द्वारा अपना नाम निर्देशन पत्र जमा किया गया है। इसी क्रम में आज नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा/जांच के उपरांत भारतीय जनता पार्टी से दिनेश लाल यादव निरहुआ, समाजवादी पार्टी से धर्मेंद्र यादव, बहुजन समाज पार्टी से शाह आलम, अल हिंद पार्टी से अमरावती, जनता क्रांति पार्टी (राष्ट्रवादी) से जयनाथ उर्फ जयनाथ चौहान, प्रगतिशील समाज पार्टी से धीरज, मौलिक अधिकार पार्टी से रवींद्रनाथ शर्मा, सरवर पार्टी से सरवर अली, अंबारीष कुमार विजयता निर्दलीय, पंकज कुमार यादव निर्दलीय, रमाकांत यादव निर्दलीय, राजीव कुमार सिंह निर्दलीय एवं वीरेंद्र कुमार निर्दलीय समेत कुल 13 प्रत्याशियों के नाम निर्देशन पत्र विधिमान्यत: वैध पाए गए। इसी के साथ ही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से मधुसूदन त्रिपाठी एवं संतोष निर्दलीय कुल दो प्रत्याशियों के नाम निर्देशन पत्र जांच उपरांत अवैध पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed