फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two died under suspicious circumstances at different places

Azamgarh News: अलग-अलग स्थानों पर संदिग्ध परिस्थितियों में दो की मौत

Sat, 01 Jun 2024 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Two died under suspicious circumstances at different places
बलरामपुर। फूलपुर व सिधारी थाना क्षेत्र में दो लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लोग लू लगने से मौत की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन

निजामाबाद थाना क्षेत्र के असगड़ा मुस्तफाबाद गांव निवासी 55 वर्षीय मुन्नीलाल पुत्र लौटू को शादी में दुर्वासा जाना था। वह बृहस्पतिवार को साइकिल दिन में 11 बजे अपने घर से निकले थे। शाम को जब घर से अन्य परिजन दुर्वासा में हो रही शादी में पहुंचे तो पता चला कि मुन्नीलाल वहां पहुंचे ही नहीं थे। तब उनकी खोजबीन शुरू हुई। उधर, सोशल मीडिया से फूलपुर पुलिस को घटना की जानकारी हुई तो वह शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों को भी इसकी जानकारी हुई तो वह भी थाने पहुंचे और फोटो देख मृतक की शिनाख्त मुन्नीलाल के रूप में की। वहीं हरबंशपुर में पहलवान मूर्ति तिराहा के पास संदिग्ध हालत में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह दुग्ध प्रोडक्ट का कारोबार करता था। स्थानीय लोगों ने देखा तो एंबुलेंस 108 को सूचना दी। जिसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक सर्वेश यादव (34) पुत्र स्व. शिवनाथ निजामाबाद थाना क्षेत्र के परानपुर गांव का निवासी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed