फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two days ago, miscreants shot young man, death during treatment

दो दिन पहले बदमाशों ने मारी थी गोली, इलाज के दौरान युवक ने तोड़ा दम

Fri, 24 Jul 2020 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Two days ago, miscreants shot young man, death during treatment
देवगांव कोतवाली के बैरीडिह में गोली लगने से मृतक युवक के रोते विलखते परिजन। - फोटो : AZAMGARH
बदबलरामपुर/लालगंज। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के बैरिडीह गांव में 21 जुलाई की रात बदमाशों की गोली से घायल युवक की शुक्रवार को भोर में वाराणसी स्थित प्राइवेट अस्पताल में मौत हो गई। वाराणसी से बॉडी आने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

बैरिडीह गांव निवासी 25 वर्षीय विजय कुमार पुत्र रामराज 21 की रात घर के बाहर खाना खाने के बाद टहल रहा था। इसी दौरान तीन युवकों ने उसे घेर कर गोली मार दी और फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन बाहर आए और घायल विजय को तत्काल सीएचसी टीकरगाढ़ लालगंज ले गए जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख वाराणसी रेफर कर दिया। वाराणसी में उसे एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान शुक्रवार की भोर में उसकी मौत हो गई। दिन में परिजन शव लेकर देवगांव कोतवाली पहुंचे तो पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि गांव में उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। ऐसे में घटना क्यों हुई और किसने अंजाम दिया यह पता नहीं है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम है। घटना वाले दिन गांव में दो समुदायों के बच्चों के बीच विवाद हुआ था। घटना को उससे भी जोड़ कर देखा जा रहा है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed