फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two-day Urs concluded with Akeedat, Zareen reached from far and wide at Mazar Sharif

अकीदत के साथ संपन्न हुआ दो दिवसीय उर्स, मजार शरीफ पर दूर-दूर से पहुंचे जायरीन

Thu, 06 Jan 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Two-day Urs concluded with Akeedat, Zareen reached from far and wide at Mazar Sharif
मुबारकपुर स्थित सूफी हजरत अल्लामा शाह अब्दुल अजीज मुहद्दिस के मजार पर चादरपोशी करते जायरीन। - फोटो : AZAMGARH
मुबारकपुर व सठियांव रोड स्थित अल्जामिअतुल अशरफिया के संस्थापक विश्वप्रसिद्ध सूफी हजरत अल्लामा शाह अब्दुल अजीज मुहद्दिस मुरादाबादी का दो दिवसीय उर्स अक़ीदत के साथ मनाया गया, जिसमें देश भर के जायरीनों ने शिरकत की। चादरपोशी व गुलपोशी कर अपने कारोबार व मुल्क की खुशहाली और अमन की दुआ की।
विज्ञापन

उर्स के दूसरे दिन बुधवार को सुबह छह बजे कुरआन ख्वानी व फातेहा ख्वानी की गई। जोहर की नमाज के बाद हाफि ज-ए-मिल्लत के आवास से जानशीन-ए-हाफिजे मिल्लत हजरत मौलाना शाह अब्दुल हफीज साहब के नेतृत्व में चादरों का जुलूस निकाला गया। अंजुमन गौसिया पुरानी बस्ती, अंजुमन रौनके इस्लामपुरा बाग, अंजुमन फैजाने मुस्तफा पुरा दीवाना,अंजुमन मजलूमिया पुराखिजिर, अंजुमन तनवीरुल इस्लाम नयापुरा, अंजुमन एखलाकिया हैदराबाद,अंजुमन हाशिमिया पुरासोफी, अंजुमन अजीजिया पुरासोफी, अंजुमन मिल्लते इस्लामिया पुरासोफी,फैजाने असरफिया शाहमुहम्दपुर, अंजुमन कादिरिया अलीनगर, अंजुमन फैजाने अजीजी पुराख्वाजा और अंजुमन फरोगे इस्लाम पुरानी बस्ती ने हुजूर की शान में मनकबत ख्वानी व नात ख्वानी की। जुलूस कदीमी रास्तों से गुजरता हुआ अरबी विश्वविद्यालय पहुंचा। वहां मजार पाक पर चादरपोशी की गई और दुआ मांगी गई। इस दौरान सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे।
विज्ञापन

मेले में बच्चों ने झूले और चरखी का आनंद लिया। महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। हलुआ-पराठा, बिरयानी, जलेबी, पकौड़ी, टोपी, कुर्ता, सदरी जैकेट आदि की दुकानों पर काफी भीड़ रही। नगर पालिका ने भी मेले में सफाई और रौशनी के प्रबंध किए थे। अधिशासी अधिकारी प्रतिभा सिंह ने बताया कि लगातार सफाई कराई जा रही है। प्रकाश की भी समुचित व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed