{"_id":"69fa4f2d3ab6f25669037d9a","slug":"two-day-trials-for-admission-to-sports-colleges-from-18th-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-149674-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: स्पोर्ट्स कॉलेजों में प्रवेश के लिए दो दिवसीय ट्रायल 18 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: स्पोर्ट्स कॉलेजों में प्रवेश के लिए दो दिवसीय ट्रायल 18 से
विज्ञापन
। सत्र 2026-27 के लिए प्रदेश के स्पोर्ट्स कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इस वर्ष कक्षा 6, 9 एवं 11 में प्रवेश के लिए लगभग 518 सीटों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से संचालित की जा रही है। क्रीड़ाधिकारी सिराजुद्दीन ने बताया कि प्रवेश प्रदेश के पांच प्रमुख संस्थानों गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज, वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज, स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई, स्पोर्ट्स कॉलेज फतेहपुर तथा स्पोर्ट्स कॉलेज सहारनपुर में किया जाएगा।
इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित वेबसाइट के माध्यम से 200 रुपये शुल्क जमा कर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए स्कूल द्वारा जारी पेन नंबर अनिवार्य होगा तथा शैक्षिक अभिलेखों का सत्यापन यूडाइज प्लस पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। आयु सीमा की गणना एक अप्रैल 2026 के आधार पर की जाएगी। कक्षा 6 के लिए आयु 9 से 12 वर्ष, कक्षा 9 के लिए 12 से 15 वर्ष तथा कक्षा 11 के लिए 15 से 17 वर्ष निर्धारित की गई है।
प्रारंभिक चयन और ट्रायल परीक्षा के तहत आजमगढ़ एवं गोरखपुर मंडल के अभ्यर्थियों के लिए चयन प्रक्रिया 18 व 19 मई 2026 को वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर प्रातः 7 से 9 बजे के बीच उपस्थित होकर अपने-अपने खेल की किट में चयन प्रक्रिया में भाग लेना होगा।
विज्ञापन
इस वर्ष एथलेटिक्स, क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, बॉक्सिंग, हैंडबॉल, भारोत्तोलन, तैराकी (केवल बालक), हॉकी, जिम्नास्टिक, कुश्ती, वॉलीबॉल, बैडमिंटन तथा जूडो (केवल बालिका) सहित विभिन्न खेलों में प्रतिभाओं का चयन किया जाएगा।