फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two criminals with a reward of one lakh each, who escaped from jail 10 years ago, have been caught

Azamgarh News: 10 साल बाद जेल से फरार एक-एक लाख के दो इनामी गिरफ्तार

Thu, 18 Jun 2026 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Two criminals with a reward of one lakh each, who escaped from jail 10 years ago, have been caught
आजमगढ़। साल 2016 में जिला कारागार आजमगढ़ से फरार हुए एक-एक लाख रुपये के दो इनामी बंदियों को एसटीएफ लखनऊ और सिधारी पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी पिछले एक दशक से फरार चल रहे थे। उन पर शासन की ओर से एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। सिधारी निरीक्षक शशिचंद्र चौधरी ने बताया कि 18 अगस्त 2016 को जिला कारागार आजमगढ़ से तीन विचाराधीन बंदी जेल परिसर से भाग गए थे। इस मामले में सिधारी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

विवेचना पूरी होने के बाद आरोप पत्र न्यायालय में भेजा गया, लेकिन आरोपी लगातार भागते रहे। उनकी गिरफ्तारी के लिए शासन ने एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। बुधवार को एसटीएफ लखनऊ व थाना सिधारी पुलिस की संयुक्त टीम ने सटीक सूचना के आधार पर लस्करपुर थाना चोलापुर जिला वाराणसी निवासी, हाल पता बकैनिया (मनिया) थाना गहमर जिला गाजीपुर निवासी चंद्रशेखर उर्फ शेखर और दुर्खुसी थाना मरदह जिला गाजीपुर निवासी प्रकाश मुसहर को रोडवेज के पास से बुधवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे अपने एक अन्य साथी के साथ साल 2016 में जेल से फरार हुए थे। गिरफ्तारी से बचने के लिए वे लगातार ठिकाने बदलते रहे और लंबे समय तक पंजाब में मजदूरी व खेती का कार्य करते रहे। पूछताछ में उन्होंने बताया कि कई वर्षों बाद वे गाजीपुर जाने के लिए आजमगढ़ आए थे। इसी दौरान पुलिस टीम ने उन्हें दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed