फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two criminals of Bihar gang arrested in encounter

Azamgarh News: मुठभेड़ में बिहार गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार

Wed, 19 Nov 2025 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Two criminals of Bihar gang arrested in encounter
07 पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार अंतरजनपदीय कुख्यात बदमाश। संवाद
आजमगढ़। कंधरापुर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो अंतरजनपदीय कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों में गाजीपुर जनपद के कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर निवासी त्रिभुवन सिंह उर्फ गोलू के बाएं पैर में गोली लगी और बिहार के कैमूर भभुआ दुर्गावती थाना क्षेत्र के डिडखिली गांव निवासी पंकज पासवान के दाहिने पैर में गोली लगी। मौके से उनके पास से दो तमंचे, कारतूस और बिना नंबर की बाइक बरामद हुई।
एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि थाना प्रभारी निरीक्षक अनुराग कुमार अपनी टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो शातिर अपराधी तमंचा के साथ एक बाइक पर किशुनदासपुर से सेहदा की ओर जा रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने भोर्रा–मकबूलपुर अंडरपास पुलिया के पास घेराबंदी कर जांच शुरू की। कुछ देर बाद दो युवकों को बाइक से आते देख पुलिस ने रोका तो उन्होंने भागने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक अनियंत्रित होकर सर्विस लेन में फिसल गई। अपने को घिरता देख दोनों बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने दोनों के पास से दो तमंचा, कारतूस, बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की। वहीं बिहार के कैमूर भभुआ दुर्गावती थाना क्षेत्र के डिडखिली गांव निवासी पंकज पासवान के खिलाफ वाराणसी, चंदौली और अन्य जिलों में चोरी, लूट, फर्जीवाड़ा, गैंगस्टर एक्ट एवं आर्म्स एक्ट के कई गंभीर मामले दर्ज हैं।

07 पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार अंतरजनपदीय कुख्यात बदमाश। संवाद

07 पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार अंतरजनपदीय कुख्यात बदमाश। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed