{"_id":"664f2b1bc402cba04a010ec5","slug":"two-criminals-including-reward-of-50-thousand-rupees-injured-in-encounter-in-azamgarh-2024-05-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh : पुलिस से खुद को घिरता देख बदमाशों ने झोंकी फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में दो को लगी गोली; तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh : पुलिस से खुद को घिरता देख बदमाशों ने झोंकी फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में दो को लगी गोली; तीन गिरफ्तार
Thu, 23 May 2024 05:13 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 23 May 2024 05:13 PM IST
सार
आजमगढ़ जिले के फूलपुर कोतवाली व अहरौला थाना क्षेत्रों में बदमाशों से हुई मुठभेड़ में पुलिस ने तीन बदमाशों को अरेस्ट किया। जिसमें दो को गोली लगने के बाद इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराई गई।
विज्ञापन
Azamgarh News
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ जनपद पुलिस ने तीन शातिर अपराधियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त किया। इसमें दो बदमाशों को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार किया गया तो वहीं एक अन्य पकड़ा गया। मौके से पुलिस टीम ने तमंचा-कारतूस भी बरामद किया गया है। घायल हुए दोनों बदमाशों को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल भेज कर भर्ती कराया है। मुठभेड़ में घायल बदमाशों में एक 50 हजार का इनामी है तो दूसरा हिस्ट्रीशीटर है।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
एएसपी चिराग जैन के अनुसार फूलपुर कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कोतवाली क्षेत्र में लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीन शातिर अपराधी बिना नंबर की बाइक से टिकरिया-मनरा होते हुए फूलपुर की तरफ आ रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम ने मनरा गांव स्थित संकट मोचन कुटी के पास घेराबंदी कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ ही देर में एक बाइक पर सवार तीन बदमाश आते हुए दिखे। पुलिस ने टॉर्च जलाकर रुकने का इशारा किया तो बदमाश बाइक मोड़ कर भागने लगे। इस दौरान बाइक पलट गई तो तीनों बदमाशों ने झाड़ियों में छिपकर पुलिस टीम पर फायरिंग झोंक दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायर किया, जिसमें एक बदमाश के बांए पैर में गोली लगी। जबकि एक को पकड़ लिया गया वहीं एक अन्य बदमाश अंधेरे का लाभ उठाते हुए भाग निकला।
घायल बदमाश की पहचान रमेश नोना निवासी शाहपुर फिरोजपुर थाना जलालपुर जिला अंबेडकरनगर के रूप में की गई। वहीं एक और पकड़े गए बदमाश का नाम दिवाकर बताया गया। इनके पास से पुलिस ने दो तमंचा, कारतूस, मोबाइल व एक बाइक बरामद किया है। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रमेश नोना पर कुल 16 मुकदमें दर्ज है। फरार बदमाश का नाम राहुल नोना है। जिसकी तलाश में पुलिस की टीम लगा दी गई है।
वहीं दूसरी मुठभेड़ अहरौला थाना क्षेत्र में हुई। जिसमें 50 हजार का इनामी व डी-218 का गैंग लीडर सलमान पुलिस की गोली से घायल हो कर गिरफ्तार हुआ। एएसपी ग्रामीण के अनुसार अहरौला पुलिस बुधवार की रात गौरी पुलिया पर मौजूद थी। इसी दौरान बदमाश के आने की सूचना मिली। कुछ ही देर में एक व्यक्ति आता हुआ दिखा।
पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो वह बरईपुर गांव की तरफ भागने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा घेर लिए जाने पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के दोनों पैरों में गोली लगी। घायल बदमाश की पहचान सलमान के रूप में की गई। वह डी-218 गैंग का मुखिया व 50 हजार का इनामी निकला। पुलिस ने इसे भी अस्पताल में भर्ती कराया है। सलमान पर विभिन्न थानों में 30 मुकदमें पंजीकृत है। इसके पास से पुलिस ने तमंचा व कारतूस बरामद किया है।