फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two corona positives were found again at the railway station

रेलवे स्टेशन पर फिर मिले दो कोरोना पॉजिटिव

Sat, 20 Mar 2021 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Two corona positives were found again at the railway station
आजमगढ़। कोरोना का संक्रमण धीरे-धीरे जिले में भी अपना पांव पसार रहा है। लगातार दूसरे दिन रेलवे स्टेशन पर दो नए पॉजिटिव मरीज पाएं गए। इसमें एक जहां दिल्ली से लौटा था तो दूसरा टिकट लेने के लिए टिकट काउंटर पर पहुंचा था। इसके पूर्व शुक्रवार को रेलवे स्टेशन पर कैफियात एक्सप्रेस ट्रेन से चार कोरोना पॉजिटिव दिल्ली से आए थे।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि फिलहाल जिले में कोरोना के भयावह होने की स्थिति नहीं है, फिर भी प्रतिदिन नए पॉजिटिव मरीजों का मिलना चिंता का विषय है। उन्होंने बताया कि दिल्ली व मुम्बई से जिले में आ रहे लोगों के स्क्रीनिंग की कवायद रेलवे स्टेशन व बस स्टेशन पर कर दी गई है। दोनों स्थानों पर महकमे की टीम लगी हुई है। शनिवार को दिल्ली से आई कैफियात एक्सप्रेस ट्रेन से उतरे तरवां क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं टिकट काउंटर पर कहीं का टिकट लेने पहुंचे मुबारकपुर क्षेत्र के रहने वाले एक अन्य व्यक्ति की रिपोर्ट भी जांच में पॉजिटिव आई है। इन दोनों को होम क्वारंटिन करा दिया गया है। इसके पूर्व शुक्रवार को भी रेलवे स्टेशन पर कैफियात एक्सप्रेस से दिल्ली से आए चार लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिसमें तीन जिले के थे तो वहीं एक मऊ का रहने वाला था। सीएमओ ने आम जनता से अपील किया कि वे कोरोना गाइड लाइन का सख्ती से अनुपालन करें। मास्क का प्रयोग करे और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचे।
विज्ञापन

26 केंद्रों पर 2549 का टीकाकरण
आजमगढ़। शनिवार को कुल 26 केंद्रों पर टीकाकरण का आयोजन किया गया। शनिवार को 2600 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। जिसके सापेक्ष 2549 लोगों ने बूथों पर पहुंच कर अपना टीकाकरण कराया। सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि तीसरे चरण के तहत बुजुर्गो व गंभीर बीमारी से ग्रसित लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। बुजुर्गो व बीमार लोगों में टीकाकरण को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed