फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two constable line hazir in assaulting son of BJP MLC in azamgarh

Azamgarh: भाजपा एमएलसी के पुत्र संग मारपीट के आरोपी दो पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, सीओ फूलपुर को जांच का जिम्मा

Sat, 22 Apr 2023 05:26 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 22 Apr 2023 05:26 PM IST
सार

आजमगढ़ भाजपा एमएलसी रामसूरत राजभर के पुत्र संग मारपीट के आरोपी दो पुलिसकर्मियों को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। गुरुवार शाम घटना तब घटी थी जब एमएलसी का बेटा अपनी बहन के साथ बाजार जा रहा था। 

विज्ञापन
Two constable line hazir in assaulting son of BJP MLC in azamgarh
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

यूपी के आजमगढ़ जिले में भाजपा एमएलसी रामसूरत राजभर के पुत्र संग मारपीट के आरोपी दो पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। गुरुवार शाम घटी इस घटना की जांच का जिम्मा सीओ फूलपुर को सौंपा गया है। अहरौला थाना क्षेत्र के मक्खापुर गांव निवासी रामसूरत राजभर को भाजपा ने कुछ दिन पहले ही एमएलसी मनोनीत किया है।

विज्ञापन


गुरुवार को एमएलसी के छोटे पुत्र शगुन राजभर बाइक से अपनी बहन को लेकर दवा दिलाने के लिए माहुल बाजार जा रहे थे। इसी दौरान पीछे चल रहे बाइक सवार माहुल चौकी पर तैनात दो सिपाहियों ने हार्न बजाया। जिस पर शगुन ने अपनी बाइक को किनारे लगाया।
विज्ञापन


आरोप है कि पीछे से पहुंचे बाइक सवार सिपाहियों ने बगैर कुछ कहे शगुन को थप्पड़ जड़ दिए। विरोध करने पर एमएलसी पुत्र के साथ गाली-गलौज भी पुलिसकर्मियों ने की। घटना के बाबत एमएलसी पुत्र ने थाने पर तहरीर दी। लखनऊ में मौजूद एमएलसी रामसूरत राजभर ने फोन से इसकी शिकायत एसपी अनुराग आर्य से की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: पुलिस के निशाने पर पूर्वांचल के तीन पूर्व विधायक सहित नौ माफिया, जानिए सभी के बारे में
 

जिस पर एसपी ने शिकायत व एसओ अहरौला की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी दोनों सिपाहियों ऋषिकेश यादव व अक्षय प्रसाद को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। वहीं प्रकरण की जांच सीओ फूलपुर को सौंपी गई है।

इस घटना से यह पता चलता है कि पुलिस कितनी बेलगाम हो चुकी है। जब सत्ताधारी दल के एमएलसी के पुत्र को पुलिस बिना कारण पीट सकती है तो आम जनता के साथ क्या करती होगी यह आसानी से समझा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed