{"_id":"6786b5c1889cf69860024e24","slug":"two-cars-were-booked-from-the-toll-booth-of-purvanchal-expressway-and-one-driver-was-beaten-up-and-chased-away-the-other-was-held-hostage-azamgarh-news-c-258-1-azm1001-126188-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के टोल नाके से दो कारें बुक कर एक चालक को मारपीट कर भगाया, दूसरे को बंधक बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के टोल नाके से दो कारें बुक कर एक चालक को मारपीट कर भगाया, दूसरे को बंधक बनाया
विज्ञापन
अहरौला (आजमगढ़)। थाना क्षेत्र में कुछ लोगों ने कार बुक की। फिर चालक को मारपीट कर भगा दिया। इसके बाद मालिक को बंधक बनाकर लेकर चले गए। जानकारी होने पर पत्नी ने मंगलवार को थाने में तहरीर दी। पुलिस की जांच में पता चला कि दूसरी कार व उसमें सवार लोगों को औरैया पुलिस ने किसी आपराधिक मामले में पकड़ा है।
मकदूमपुर निवासी साबरीन पत्नी नवाज ने आरोप लगाया कि सोमवार की सुबह चार बजे एक व्यक्ति ने पति मो. नवाज की कार और एक कार किराये पर उरई के लिए बुक की। कार को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे फुलवरिया से उरई के लिए बुक किया गया था। दूसरी कार मो. जाहिद निवासी मेहियापार चला रहे थे। मो. जाहिद के वापस आने पर साबरीन ने पति के बारे में पूछा तो बताया कि कार बुक कराने वालों ने किराया नहीं दिया और मारपीट कर भगा दिया। जबकि मो. नवाज को गाड़ी के साथ बंधक बनाकर लेकर चले गए। इसकी जानकारी होने पर साबरीन ने अहरौला थाने में तहरीर दी।
दोनों कारों में सवार थे दस लोग
पुलिस के मुताबिक दोनों कारों में लगभग दस लोग सवार थे। जांच में सामन आया कि कार में सवार व्यक्ति अवैध असलहों की तस्करी करते हैं। इसमें कार चालक व कार मालिक की क्या भूमिका है यह जांच के बाद पता होगा।
विज्ञापन
पत्नी ने तहरीर दी है। मामले में जांच के दौरान पता चला है उक्त कार व कार में सवार लोगों को औरैया पुलिस द्वारा किसी आपराधिक मामले में पकड़ा गया है। पता किया जा रहा है क्या मामला है।-धर्मेंद्र शर्मा, प्रभारी इंचार्ज, अहरौला