{"_id":"6409ba5c0afafd61c2045114","slug":"two-bikes-collided-with-each-other-one-youth-died-condition-of-three-critical-chaos-among-family-members-2023-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh news: आपस में टकराईं दो बाइक, एक युवक की मौत, तीन की हालत गंभीर, परिजनों में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh news: आपस में टकराईं दो बाइक, एक युवक की मौत, तीन की हालत गंभीर, परिजनों में कोहराम
Thu, 09 Mar 2023 04:22 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: किरन रौतेला
Updated Thu, 09 Mar 2023 04:22 PM IST
सार
रूपयनपुर गांव के पास बुधवार की देर शाम दो बाइक आपस में टकरा गईं। दोनों बाइकों की रफ्तार काफी तेज थी। इस हादसे में दोनों बाइक सवार चारों युवकों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल ले जाया गया जहां एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
आजमगढ़ में महराजगंज थाना क्षेत्र के रूपयनपुर गांव के पास बुधवार की देर शाम दो बाइकों में टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों बाइक सवार चारों युवक घायल हो गए। चारों को जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में एक की मौत हो गई। मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
रूपयनपुर गांव के पास बुधवार की देर शाम दो बाइक आपस में टकरा गईं। दोनों बाइकों की रफ्तार काफी तेज थी। इस हादसे में दोनों बाइक सवार आशीष उर्फ डब्बू (35) निवासी गोरिया बाजार, सुनील (32) निवासी बिंदवल थाना बिलरियागंज, पवन (33) निवासी गोरिया बाजार थाना बिलरियागंज व भगीरथी (32) निवासी मोलनापुर थाना महरागंज घायल हुए।
विज्ञापन
सूचना पर महरागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और चारों घायलों को तत्काल सीएचसी महराजगंज ले गई। जहां डॉक्टरों ने चारों की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चारों को जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही आशीष उर्फ डब्बू ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
अन्य घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। घटना की जानकारी होने पर मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।