फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two arrested for firing near DIG and Commissioner's residence, search for the rest

Azamgarh News: डीआईजी और कमिश्नर आवास के पास फायरिंग करने वाले दो गिरफ्तार, बाकी की तलाश

Tue, 01 Apr 2025 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for firing near DIG and Commissioner's residence, search for the rest
रानी की सराय। डीआईजी और कमिश्नर आवास से चंद कदम की दूरी पर 28 मार्च को स्थित पेट्रोल पंप के पास मारपीट और फायरिंग की घटना हुई थी। इस मामले में रानी की सराय थाने की पुलिस ने सोमवार को दो आरोपियों को मझगावा हाईवे पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

आरोपी राहुल सिधारी थाना क्षेत्र के सुंदरनगर कॉलोनी और प्रियांशु तहबरपुर थाना क्षेत्र के बसही जरमजेपुर गांव का निवासी है। बाकी के अन्य आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है।
विज्ञापन

उक्त मामला 28 मार्च की रात 8.30 से 9.00 बजे के बीच का है, जब रानी की सराय थाना क्षेत्र के कोठिया गांव निवासी ग्राम प्रहरी कुलदीप ने थाने में शिकायत दर्ज की थी। कुलदीप ने बताया कि वह बेलइसा से अपने गांव की ओर जा रहे थे, तभी कमिश्नर व डीआईजी के आवास के सामने दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर हिंसक झड़प हो रही थी। पहले पक्ष में दीपक यादव, अनमोल सोनकर, जिगेंद्र, राहुल, प्रिंयाशु, बाबा सहित 10-15 अज्ञात लोग शामिल थे, जबकि दूसरे पक्ष में साहब लाल यादव, अमन यादव, अमित यादव, धर्मेंद्र यादव, एक अज्ञात वाहन चालक सहित 15-20 लोग थे। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पत्थरबाजी, लाठी-डंडों से हमला, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी। इसके साथ ही तमंचा से फायरिंग भी की जिससे कुलदीप भयभीत हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना के आधार पर पुलिस ने थाने में मुकदमा पंजीकृत किया। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी इस मामले में वांछित थे और उनकी गिरफ्तारी के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed