फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two Amrit Sarovar will be built in 1858 villages from MNREGA

1858 गांवों में मनरेगा से बनाए जाएंगे दो-दो अमृत सरोवर

Tue, 26 Jul 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Two Amrit Sarovar will be built in 1858 villages from MNREGA
आजमगढ़। शहरों के पार्कों की तर्ज पर गांवों में बनवाए जा रहे अमृत सरोवरों की संख्या सरकार ने बढ़ा दी है। अब तक सभी 1858 गांवों में एक-एक अमृत सरोवर बनवाने के आदेश थे, लेकिन शनिवार को शासन ने हर गांव में दो-दो अमृत सरोवर बनाने के आदेश दिए हैं। हालांकि जिले के करीब गांवों में एक-एक सरोवर बनाने का काम चल रहा है। ये सरोवर मनरेगा योजना से बनाए जा रहे हैं। ताकि पर्यावरण भी सुरक्षित रहे। जिले के गांवों में मनरेगा से खूब तालाब बनवाए गए। तमाम गांवों में आदर्श तालाब भी बनवाए गए, लेकिन सरकार ने अब गांवों में अमृत सरोवर बनाने के आदेश दिए हैं। तालाब बनवाने के बाद उसका सौंदर्यीकरण भी कराए जाने की व्यवस्था की गई है। औषधीय व अन्य पौधे भी सरोवरों के किनारे रोपे जाएंगे। तालाब के चारों ओर टहलने के लिए पार्किंग की भी व्यवस्था की जाएगी। अब तक शासन ने हर गांव में एक-एक अमृत सरोवर बनाने के आदेश दिए थे। आदेश के बाद करीब 204 अमृत सरोवर स्थापित करने का काम चल भी रहा है। विभाग प्रयास कर रहा कि स्वतंत्रता दिवस पर कुछ अमृत सरोवरों का शुभारंभ किया जाए। इसके लिए कई गांवों में अच्छा काम किया जा रहा है। अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने शनिवार को पत्र जारी करके सभी गांवों में एक के स्थान पर दो-दो अमृत सरोवर स्थापित कराने के आदेश दिए हैं। इससे एक ओर जहां गांवों में भी शहरों की तरह पार्क स्थापित होंगे, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में जलस्तर में भी सुधार होगा। हालांकि जिले में आदेश के अनुपालन के लिए काम शुरू कर दिया गया है। सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला ने बताया कि
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में एक-एक अमृत सरोवर बनवाने के आदेश पूर्व में दिए गए थे। शनिवार को प्रत्येक गांव में दो-दो अमृत सरोवर स्थापित कराने के आदेश शासन ने मिले हैं। अधिक से अधिक गांवों में सरोवरों की स्थापना का काम शुरू कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed