फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two accused who snatched a bike and fled arrested

Azamgarh News: बाइक छीनकर भागने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 20 Jun 2024 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Two accused who snatched a bike and fled arrested
आजमगढ़। मेहनाजपुर थाने की पुलिस ने बाइक छीनकर भागने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को जियापुर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी अनुज उर्फ लकी यादव व सचिन उर्फ धीरज यादव गाजीपुर जनपद के खानपुर थाना क्षेत्र के सोनियापुर गांव के निवासी हैं। पुलिस ने उनके पास से दो-दो डंडा बरामद किया है।
विज्ञापन

मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के कूबा खास गांव निवासी आनंद यादव ने 19 जून को थाने पर तहरीर दिए। आरोप था कि वह 11 जून को रात करीब 8.45 बजे सोनियापार मेहनाजपुर रोड पर भगवानपुर गांव के पास पहुंचे थे। तभी गाजीपुर जनपद के खानपुर थाना क्षेत्र के कूढ़ा लंबी गांव निवासी अविनाश यादव, सोनियापुर गांव निवासी धीरज यादव, लकी यादव व एक अन्य अज्ञात व्यक्ति द्वारा उन्हें रोक लिया गया। इसके बाद लाठी डंडा से मारकर उनकी मोबाइल व बाइक लेकर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed