फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two accused of theft and assault arrested, iron rods and pipes recovered

Azamgarh News: चोरी और मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, सरिया व पाइप बरामद

Tue, 30 Sep 2025 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Two accused of theft and assault arrested, iron rods and pipes recovered
आजमगढ़। सिधारी थाने की पुलिस ने चोरी और विरोध करने पर मारपीट करने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद कर लिया। बाकी के आरोपियों की तलाश की जा रही है। उक्त घटना में आरोपियों की ओर से की गई पत्थरबाजी में पीआरवी वाहन का शीशी क्षतिग्रस्त हो गया था। हालांकि इस घटना को पुलिस नकारती रही लेकिन पुलिस अधीक्षक ने घटना को सही बताया है।
विज्ञापन

जानकारी मुताबिक 29 सितंबर को सिधारी थाने में बृजभूषण यादव ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि इंद्राज कुमार, सुनील कुमार, रामचन्द्र और 10–12 अज्ञात व्यक्तियों ने उनके निर्माणाधीन मकान से प्लंबर का सामान और लोहे की सरिया चोरी किया। विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें, उनकी पत्नी इन्द्रकला, पुत्र आदित्य और पुत्री अस्मिता के साथ मारपीट, गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान पत्नी इन्द्रकला बेहोश हो गईं। पुलिस थाने में यह मुकदमा पंजीकृत कर जांच में जुट गई है। पुलिस ने सूचना पर मंगलवार को हनुमान मंदिर, मुंडा गांव के पास से इंद्राज कुमार उर्फ बाबू और सुनील को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी जाफरपुर गांव के निवासी हैं। उनके कब्जे से 10 कटपीस सरिया और 12 एल्बो पाइप बरामद किए गए। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी इन्द्राज के विरुद्ध पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें चोरी और अन्य धाराएं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed