फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two accused of robbery from pan masala shop arrested

Azamgarh News: पान मासाला कराेबारी से लूट के दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 03 Mar 2024 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Two accused of robbery from pan masala shop arrested
बरदह। थाना क्षेत्र के केदलीपुर-इरनी मार्ग पर स्थित नहर पुलिया के पास बृहस्पतिवार को हुए 1.20 लाख के लूट में वांछित दो आरोपियों को पुलिस ने शनिवार को ठेकमा बाजार के पास से गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से पुलिस ने 30 हजार नकद के साथ ही एक बाइक भी बरामद किया है। अभी एक आरोपी फरार चल रहा है।
विज्ञापन

सरायमीर थाना क्षेत्र का रहने वाला पान मसाला कारोबारी शब्बू बृहस्पतिवार को वसूली करने के लिए बरदह थाना क्षेत्र में गया था। ठेकमा बाजार में मुन्ना गुप्ता के यहां से वसूली करने के बाद वह पैसा झोले में रख कर केदलीपुर-इरनी मार्ग होकर बाइक से वापस लौटने लगे। दिन में लगभग ढाई बजे नहर पुलिया पर एक बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया और असलहा सटा कर पास रखे 1.20 लाख रुपये लूट कर असलहा लहराते हुए फरार हो गए। ढाई बजे दिन में हुई लूट की घटना को देर रात नौ बजे तक बरदह थाना पुलिस छुपाने की जुगत में लगी रही। एएसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने घटना होने की बात स्वीकार किया। इसके बाद मुकदमा दर्ज कर जांच की कवायद में पुलिस जुट गई। शनिवार को दिन में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ठेकमा बाजार के पास से एक बाइक सवार दो बदमाशों को पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम मंसूर निवासी शकरकलोना व सेवक निवासी बेलाखास थाना बरदह बताया। इनके पास से पुलिस ने लूट के 30 हजार रुपये नकद व बाइक बरामद किया है। एक आरोपी अभी फरार चल रहा है। जिसकी तलाश में पुलिस की टीम जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed