फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two accused of public service operator robbery injured in police encounter

जनसेवा संचालक लूट के दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल

Sat, 14 May 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Two accused of public service operator robbery injured in police encounter
मेंहनगर। एसपी अनुराग आर्य के निर्देशन में मेहनगर पुलिस द्वारा शु्क्रवार की रात वाहन चेकिंगअभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान जियासड़ मेंहनगर मार्ग स्थित हटवा गांव के समीप एक बाइक पर दो सवार युवक शेखुपुर की तरफ से मेंहनगर की तरफ आते दिखे। पुलिस ने जब उन्हें रूकने का इशारा किया तो वह पुलिस पर फायर कर भागने लगे। पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी बसंत लाल यादव ने जब दोनों घायलों से पूछताछ शुरू की तो एक ने अपना नाम विवेक सिंह ग्राम गंजोर थाना मेंहनगर तथा दूसरे ने जौनपुर जिला के ग्राम सरपतहा निवासी पुनीत सिंह बताया। दोनों ने 29 अप्रैल को मेंहनगर थाना क्षेत्र के जन सेवा केंद्र संचालक जितेश सिंह से लूट किए जाने की घटना को स्वीकार किया।
विज्ञापन

बताते चलें कि जन सेवाकेंद्र संचालक जितेश सिंह 29 अप्रैल की दोपहर 11.30 बजे दामा गांव से धरनीपुर रानीपुर स्थित जनसेवा केंद्र जाने के लिए बाइक से निकले थे। गांव से 500 मीटर आगे जाने पर तीन नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें रोकते हुए फायर झोंक दिया था। गोली बाइक के अगले चक्के में लगी। बदमाश उनकी पीठ पर टंगे बैग जिसमें डेढ़ लाख रुपये, लैपटाप और मोबाइल लेकर फरार हो गए थे। उन्होंने सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज आरोपियों की तलाश में जुटी थी। शुक्रवार की रात लगभग सवा आठ बजे पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। पुलिस घायल दोनों बदमाशों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed